उपचार के दौरान युवक की मौत, परिजनों ने डॉक्टर पर लापरवाही का लगाया आरोप

मृतक के परिजनों का आरोप है कि मरीज की हालत लगातार बिगड़ती रही, लेकिन अस्पताल प्रशासन ने समय रहते बेहतर उपचार के लिए रेफर नहीं किया

Swatantra Prabhat Picture
Published On

 

बिसवां, सीतापुर-कुलदीप अवस्थी 

कस्बा बिसवां के एक निजी अस्पताल में उपचार के दौरान 35 वर्षीय युवक की मौत हो जाने से परिजनों में आक्रोश फैल गया। परिजनों ने चिकित्सक पर उपचार में लापरवाही बरतने और गंभीर स्थिति के बावजूद समय रहते उच्च केंद्र रेफर न करने का आरोप लगाया है।

जानकारी के अनुसार ग्राम कोटरा, थाना बिसवां निवासी सुनीता पत्नी छोटेलाल भार्गव ने पुलिस को दी सूचना में बताया कि उनके पति छोटेलाल भार्गव (35) को पीलिया की बीमारी के उपचार के लिए मोहल्ला शंकरगंज स्थित सीता हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। शुक्रवार को उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।

मृतक के परिजनों का आरोप है कि मरीज की हालत लगातार बिगड़ती रही, लेकिन अस्पताल प्रशासन ने समय रहते बेहतर उपचार के लिए रेफर नहीं किया, जिससे उनकी जान चली गई। वहीं अस्पताल प्रशासन का कहना है कि मरीज की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे एक दिन पहले ही बाहर किसी बड़े अस्पताल में दिखाने की सलाह दे दी गई थी।

विधायक ने किया 12 लाख का कमरा महाविद्यालय को भेंट Read More विधायक ने किया 12 लाख का कमरा महाविद्यालय को भेंट

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा की कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। पुलिस के अनुसार मामले में आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है। कानून-व्यवस्था की स्थिति पूरी तरह सामान्य है तथा किसी अप्रिय घटना की सूचना नहीं है।

रक्षाबंधन पर मायके गई महिला के घर में अज्ञात चोरों ने नकदी और लाखों रुपये के आभूषण चोरी कर लिए। Read More रक्षाबंधन पर मायके गई महिला के घर में अज्ञात चोरों ने नकदी और लाखों रुपये के आभूषण चोरी कर लिए।

पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

जमीन पर जबरन जुताई का आरोप, फरियादी राजेंद्र प्रसाद दर-दर भटकने पर मजबूर Read More जमीन पर जबरन जुताई का आरोप, फरियादी राजेंद्र प्रसाद दर-दर भटकने पर मजबूर

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें

नवीनतम समाचार