फीचर्ड
राष्ट्रीय बुलेटिन संख्या-2:- 17 अगस्त 2026 को 0830 बजे IST के आधार पर तटीय पश्चिम बंगाल तथा उससे सटे बांग्लादेश के क्षेत्रों एवं उत्तर-पश्चिमी बंगाल की खाड़ी के ऊपर अवदाब
अगले 24 घंटों के दौरान प्रारंभ में उत्तर-उत्तर-पश्चिम दिशा में तथा उसके बाद उत्तर-पश्चिम दिशा में गंगीय पश्चिम बंगाल, झारखंड एवं बिहार के ऊपर से होते हुए आगे बढ़ने की बहुत संभावना
राजेश तिवारी ( ब्यूरो रिपोर्ट)
सोनभद्र / उत्तर प्रदेश -
उत्तर-पश्चिमी बंगाल की खाड़ी तथा उससे सटे पश्चिम बंगाल-उत्तर ओडिशा के तटों के ऊपर स्थित अवदाब उसी क्षेत्र के ऊपर बना रहा तथा आज, 17 अगस्त 2026 को 0830 बजे IST, 22.5°N अक्षांश एवं 88.3°E देशांतर के निकट, कोलकाता के समीप केंद्रित रहा। यह सतखीरा (बांग्लादेश) से लगभग 80 किमी पश्चिम-दक्षिण-पश्चिम, बांकुड़ा (पश्चिम बंगाल) से 160 किमी दक्षिण-पूर्व तथा बालेश्वर (ओडिशा) से 180 किमी उत्तर-पूर्व में स्थित था।
इसके अगले 24 घंटों के दौरान प्रारंभ में उत्तर-उत्तर-पश्चिम दिशा में तथा उसके बाद उत्तर-पश्चिम दिशा में गंगीय पश्चिम बंगाल, झारखंड एवं बिहार के ऊपर से होते हुए आगे बढ़ने की बहुत संभावना है।


Comments