फीचर्ड
करंट की चपेट में आने से विवाहिता की मौत
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
महराजगंज (पनियरा ) । थाना क्षेत्र के ग्राम सभा रजौड़ा पंजूम गांव के बच्चा टोले में सोमवार दोपहर खेत में लगे करंट प्रवाहित तार की चपेट में आने से एक महिला की मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही गांव में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।जानकारी के अनुसार बड़हलगंज थाना क्षेत्र के धूबौली गांव निवासी लक्ष्मण सिंह की पत्नी शीला अपने मायके रजौड़ा पंजूम आई हुई थीं।
सोमवार सुबह वह शौच के लिए घर से बाहर निकली थीं। बताया जा रहा है कि एक किसान ने अपनी फसलों को जंगली जानवरों से बचाने के लिए खेत के चारों ओर तार की बाड़ लगाई थी, जिसमें अवैध रूप से बिजली का करंट प्रवाहित किया जा रहा था। खेत के पास पहुंचते ही शीला अनजाने में उस तार के संपर्क में आ गईं और गंभीर रूप से झुलस गईं। उनकी चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। परिजन उन्हें आनन-फानन में इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज, गोरखपुर ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही उन्होंने दम तोड़ दिया।
मृतका शीला के दो बेटे सत्यम 20 वर्ष और शिवम 17 वर्ष हैं। उनकी दो बेटियों की शादी हो चुकी है। पति लक्ष्मण सिंह मुंबई में पेंट-पॉलिश का काम करते हैं। घटना की सूचना मिलने पर वह घर के लिए रवाना हो गए हैं।पनियरा थानाध्यक्ष संजय कुमार सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। करंट युक्त तार लगाने वाले के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि खेतों में इस तरह अवैध करंट का प्रयोग न करें, यह जानलेवा साबित हो सकता है।
hindi news Maharajganj News स्वतंत्र प्रभात uttar pradesh news gorakhpur news up crime news महिला की मौत up breaking news उत्तर प्रदेश न्यूज police investigation पुलिस जांच बिजली करंट हादसा बिजली हादसा Electric Shock Death विवाहिता की मौत बिजली सुरक्षा Illegal Electric Wire महराजगंज न्यूज Paniyara News पनियरा खबर करंट की चपेट में मौत खेत में करंट खेतों में अवैध करंट Rajora Panjum रजौड़ा पंजूम गोरखपुर खबर


Comments