फीचर्ड
बस्ती पुलिसस्वतंत्रता दिवस 2026 के अवसर पर बस्ती पुलिस के 02 अधिकारियों को मिला 'डीजीपी प्रशंसा चिन्ह-रजत पदक'
आज पुलिस अधीक्षक बस्ती द्वारा पुलिस अधीक्षक कार्यालय बस्ती पर उपरोक्त दोनो अधिकारियों को मेडल लगाकर व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
बस्ती। बस्ती अपर पुलिस अधीक्षक श्यामाकांत वर्मा के लिए यह अत्यंत गौरव का क्षण है। स्वतंत्रता दिवस 2026 के शुभ अवसर पर पुलिस सेवा में सराहनीय एवं उत्कृष्ट योगदान के लिए जनपद बस्ती के श्यामकांत, अपर पुलिस अधीक्षक व धर्मेन्द्र यादव, प्रभारी निरीक्षक तकनीकी शाखा जनपद बस्ती को प्रतिष्ठित 'पुलिस महानिदेशक प्रशंसा चिन्ह-रजत' से सम्मानित किया गया है। आज पुलिस अधीक्षक बस्ती द्वारा पुलिस अधीक्षक कार्यालय बस्ती पर उपरोक्त दोनो अधिकारियों को मेडल लगाकर व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। उत्तर प्रदेश के पुलिस महानिदेशक श्री राजीव कृष्णा द्वारा दोनों अधिकारियों को उनके अनुकरणीय कार्य, कर्तव्यनिष्ठा और देशसेवा के प्रति समर्पण के लिए इस सम्मान से नवाजा गया है।
यह उपलब्धि न केवल संबंधित अधिकारियों की कड़ी मेहनत और ईमानदारी का प्रतिफल है जिले में तेज चल रहा है अपर पुलिस अधीक्षक श्यामा कांत वर्मा, कार्यशैली से और ग्रामीण क्षेत्र जनता में सराहनीय कार्य से मिला इनका सम्मान बस्ती जिले पुलिस के लिए गर्व की बात है जिले में अच्छे कार्य के लिए जाने जाते हैं श्यामा कांत वर्मा को सम्मान के लिए बधाई के पात्र हैं पुलिस विभाग और जिले के अधिकारियों में खुशी का माहौल बना हुआ है बल्कि संपूर्ण बस्ती पुलिस परिवार के मनोबल को बढ़ाने वाली है। बस्ती पुलिस दोनों अधिकारियों को इस अभूतपूर्व सम्मान के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देती है।
uttar pradesh police पुलिस विभाग basti news uttar pradesh news उत्तर प्रदेश पुलिस बस्ती silver medal basti police Dharmendra Yadav Law and order police department सम्मान समारोह कानून व्यवस्था Police Service बस्ती पुलिस पुलिस सम्मान अपर पुलिस अधीक्षक पुलिस अधीक्षक कार्यालय पुलिस अधिकारी Police Achievement पुलिस उपलब्धि देशसेवा Award Ceremony Independence Day 2026 स्वतंत्रता दिवस 2026 सिल्वर मेडल उत्कृष्ट सेवा श्यामाकांत वर्मा धर्मेन्द्र यादव प्रभारी निरीक्षक तकनीकी शाखा पुलिस महानिदेशक प्रशंसा चिन्ह रजत पदक सराहनीय सेवा कर्तव्यनिष्ठा राजीव कृष्णा Shyamakant Verma Additional Superintendent of Police Police Award DGP Commendation Disc


Comments