गहने और खेत गिरवी रख जुटाए 60 हजार, विदेश जाकर फंसा युवक
कमलेश के मुताबिक करीब डेढ़ माह पहले आरोपी ने विदेश में नौकरी दिलाने के नाम पर उससे 60 हजार रुपये लिए थे
लालगंज (रायबरेली)। विदेश में नौकरी का सपना एक युवक के लिए मुसीबत बन गया। आरोप है कि एजेंट ने 60 हजार रुपये लेकर उसे तय काम नहीं दिलाया। इसके बजाय उसे बंधुआ मजदूरी जैसे हालात में काम करने के लिए मजबूर किया गया। करीब एक माह तक नारकीय परिस्थितियों में रहने के बाद युवक किसी तरह वतन वापस लौट सका। मामला कोतवाली क्षेत्र के सेमरपहा गांव का है। गांव निवासी कमलेश ने सरेनी थाना क्षेत्र के जानकी का पुरवा निवासी एक व्यक्ति पर धोखाधड़ी का आरोप लगाया है। कमलेश के मुताबिक करीब डेढ़ माह पहले आरोपी ने विदेश में नौकरी दिलाने के नाम पर उससे 60 हजार रुपये लिए थे।
पीड़ित ने बताया कि रकम जुटाने के लिए पत्नी के जेवर गिरवी रखने पड़े। बुजुर्ग के खेत भी गिरवी रखे गए। बड़ी मुश्किल से 60 हजार रुपये जुटाकर एजेंट को दिए थे।कमलेश का आरोप है कि विदेश पहुंचने के बाद उसे तय काम नहीं दिया गया। कुछ लोग उसे एक गुप्त स्थान पर ले जाते थे। वहां उससे जबरन काम कराया जाता था। काम पूरा होने के बाद उसे दूसरे स्थान पर छोड़ दिया जाता था।
उसके साथ मौजूद अन्य लोग भी ऐसी ही परिस्थितियों में काम करने को मजबूर थे। करीब एक माह तक यह सिलसिला चलता रहा। कमलेश के अनुसार वह किसी तरह वहां से निकलने में सफल हुआ और वापस घर पहुंचा। अब वह आरोपी से अपनी रकम वापस मांग रहा है। बताया कि रुपये मांगने पर आरोपी गाली गलौज करता है और जान से मारने की धमकी देता है। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई और रुपये वापस दिलाने की मांग की है।
स्वतंत्र प्रभात rae bareli news lalganj news पुलिस शिकायत Police Complaint धोखाधड़ी मामला रायबरेली न्यूज लालगंज खबर विदेश में नौकरी बंधुआ मजदूरी Foreign Job Fraud विदेश नौकरी धोखाधड़ी Job Fraud Case नौकरी के नाम पर ठगी विदेश भेजने के नाम पर ठगी Agent Fraud एजेंट की ठगी 60 Thousand Fraud 60 हजार की ठगी Overseas Job Scam Forced Labour Youth Trapped Abroad विदेश में फंसा युवक Rae Bareli Crime News रायबरेली क्राइम न्यूज़ Fraud News


Comments