नवीनतम
फीचर्ड
न्यू एंजिल्स स्कूल में सीबीएसई ईस्ट जोन बॉक्सिंग चैंपियनशिप का रंगारंग शुभारंभ
न्यू एंजिल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल, कटरा रोड में सीबीएसई ईस्ट जोन बॉक्सिंग चैंपियनशिप 2026 का भव्य शुभारंभ शनिवार को सीओ सिटी आशुतोष मिश्रा ने किया।
स्वतंत्र प्रभात संवाददाता
प्रतापगढ़।
न्यू एंजिल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल, कटरा रोड में सीबीएसई ईस्ट जोन बॉक्सिंग चैंपियनशिप 2026 का भव्य शुभारंभ शनिवार को सीओ सिटी आशुतोष मिश्रा ने किया। उद्घाटन समारोह में रंगारंग प्रस्तुतियों और मार्च पास्ट ने माहौल को देशभक्ति से भर दिया।चैंपियनशिप के लिए कल से ही उत्तर प्रदेश, बिहार और उत्तराखंड सहित 3 राज्यों की लगभग 400 बालिका खिलाड़ी विद्यालय पहुंचना शुरू हो गई थीं।
सीबीएसई ने इस चैंपियनशिप के सफल आयोजन के लिए ऑब्जर्वर के रूप में पुनेश सिंह, एनआईएस ,डीएवी पब्लिक स्कूल, देहरादून, उत्तराखंड तथा टेक्निकल डेलीगेट के रूप में सोमेश दुबे, कर्नलस ब्राइटलैंड पब्लिक स्कूल, आगरा, यूपी को नियुक्त किया है।इस अवसर पर विद्यालय की चेयरपर्सन डॉ. शाहिदा ने कहा कि हमारे विद्यालय के लिए यह गर्व की बात है कि सीबीएसई ने हमें ईस्ट जोन बॉक्सिंग चैंपियनशिप की मेजबानी का अवसर दिया। खिलाड़ियों के लिए सभी खेल सुविधाएं, आवास और भोजन की उत्तम व्यवस्था की गई है। हमें उम्मीद है कि प्रतापगढ़ की धरती पर बालिकाएं अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करेंगी और क्षेत्र का नाम रोशन करेंगी।
विद्यालय के प्रिंसिपल विपिन कुमार सोनी ने सभी आगंतुक खिलाड़ियों, कोच और अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि खेल से अनुशासन और आत्मविश्वास बढ़ता है। उन्होंने बेटियों से खेल भावना से खेलने की अपील की।उद्घाटन के बाद हुए पहले मुकाबले में अंडर-17 वर्ग में आर्मी पब्लिक स्कूल, वाराणसी की हिमांशी पटेल का मुकाबला सी.एम.के.पी, कटिहार, बिहार की ध्रुवी सिंह से हुआ। रोमांचक मुकाबले में ध्रुवी सिंह विजेता घोषित हुईं।
कार्यक्रम में स्कूल के प्रबंधन, शिक्षक, अभिभावक और बड़ी संख्या में खेल प्रेमी उपस्थित रहे। प्रतियोगिता कार्यक्रम अगले तीन दिन चलेगा।
uttar pradesh bihar india Pratapgarh pratapgarh news uttar pradesh news uttarakhand New Angels Senior Secondary School Sportsmanship Boxing Championship School Sports Sports Event CBSE East Zone Boxing Championship 2026 CBSE Boxing Championship Boxing Girls Boxing Women Boxing Under 17 Boxing CBSE Sports Ashutosh Mishra Shahida Vipin Kumar Soni Himanshi Patel Dhruvi Singh Army Public School Varanasi CMKP Katihar Girl Athletes Youth Sports


Comments