अम्बेडकरनगर जिले की नेहा यादव ने टीजीटी कला भर्ती में हासिल की 6वीं रैंक, बढ़ाया जिले का मान

Ambedkarnagar Swatantra Prabhat Picture
Published On

अम्बेडकरनगर।

जिले की होनहार बेटी नेहा यादव पुत्री राम तीरथ यादव ग्राम रंडौली, पोस्ट उदयापुर, थाना जैतपुर ने उत्तर प्रदेश टीजीटी (कला) शिक्षक भर्ती परीक्षा में प्रदेश स्तर पर 6वीं रैंक प्राप्त कर जिले का गौरव बढ़ाया है। नेहा की इस उल्लेखनीय सफलता से उनके परिवार, शुभचिंतकों और पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर है। उनकी उपलब्धि पर क्षेत्रवासियों ने उन्हें बधाई देते हुए इसे जिले के युवाओं के लिए प्रेरणादायक बताया।

लोगों ने नेहा के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि उनकी मेहनत और लगन से अन्य छात्र- छात्राओं को भी अपने लक्ष्य के प्रति समर्पित रहने की प्रेरणा मिलेगी। नेहा की इस उपलब्धि ने माता पिता के साथ साथ परिवार एवं अम्बेडकरनगर जिले का मान बढ़ाया है।

Post Comments

Comments

नवीनतम समाचार