“हर घर तिरंगा–हर दिल तिरंगा” की भावना से सराबोर रहा जिला

Ambedkarnagar Swatantra Prabhat Picture
Published On

अम्बेडकरनगर।

स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में राष्ट्रप्रेम, राष्ट्रीय एकता एवं अखंडता की भावना को जन-जन तक पहुंचाने तथा राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान और गौरव की भावना को और अधिक सुदृढ़ करने के उद्देश्य से जनपद अम्बेडकरनगर में आज भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। राष्ट्रभक्ति के उत्साह और देशप्रेम की उमंग से ओत-प्रोत इस यात्रा में बड़ी संख्या में नागरिकों, जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों-कर्मचारियों, युवाओं एवं आमजन ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।

IMG-20260814-WA0038

     तिरंगा यात्रा का शुभारंभ जिलापंचायत प्रशासक श्याम सुंदर वर्मा, जिलाध्यक्ष भाजपा दिलीप देव पटेल व अन्य  जनप्रतिनिधियों सहित जिलाधिकारी ईशा प्रिया, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व ज्योत्स्ना बंधु, अपर जिलाधिकारी न्यायिक रंजीत सिंह, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट/उपजिलाधिकारी अकबरपुर प्रतीक्षा सिंह, प्रशिक्षु आईएएस थनिगईयरसन टी, जिला विकास अधिकारी, जिला विद्यालय निरीक्षक, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी, अपर जिला सूचना अधिकारी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। यात्रा की अगुवाई स्केटिंग के बच्चों द्वारा की गई।

एफसीआरए और परिसीमन विधेयक पर अखिलेश का सरकार पर हमला Read More एफसीआरए और परिसीमन विधेयक पर अखिलेश का सरकार पर हमला

हाथों में तिरंगा थामे राष्ट्रभक्ति के उद्घोष और देशभक्ति नारों के साथ निकली भव्य तिरंगा यात्रा कलेक्ट्रेट परिसर से प्रारंभ होकर शिव बाबा धाम तक पहुंची। यात्रा के दौरान पूरा मार्ग राष्ट्रप्रेम, एकता और उत्साह के वातावरण से सराबोर रहा। तिरंगा यात्रा ने नागरिकों को राष्ट्र की एकता, अखंडता, संप्रभुता एवं देश के प्रति अपने दायित्वों के निर्वहन का संदेश दिया।

शिकायतों के अंबार के बावजूद झोलाछाप डॉक्टर पर नहीं हुई कार्रवाई, स्वास्थ्य विभाग की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल Read More शिकायतों के अंबार के बावजूद झोलाछाप डॉक्टर पर नहीं हुई कार्रवाई, स्वास्थ्य विभाग की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल

शिव बाबा धाम में तिरंगा यात्रा का समापन भव्य तिरंगा कंसर्ट में ‘वन्दे मातरम्’ के सामूहिक गायन के साथ हुआ। इस अवसर पर उपस्थित जनसमूह ने राष्ट्रभक्ति की भावना से ओत-प्रोत होकर एक स्वर में वन्दे मातरम् का गायन किया, जिससे पूरा वातावरण देशभक्ति के भाव से गुंजायमान हो उठा। शिव बाबा में 1000 मीटर  लंबा तिरंगा यात्रा के साथ समापन हुआ।

लगातार हो रही अघोषित विद्युत कटौती से उपभोक्ताओं को हो रही भारी परेशानी Read More लगातार हो रही अघोषित विद्युत कटौती से उपभोक्ताओं को हो रही भारी परेशानी

       शिव बाबा धाम में आयोजित भव्य तिरंगा कंसर्ट कार्यक्रम में विभिन्न विद्यालयों के बच्चों द्वारा हर घर तिरंगा अभियान थीम पर लगाई गई आकर्षक प्रदर्शनियों का उपाध्यक्ष राज्य महिला आयोग अपर्णा यादव, सदस्य विधान परिषद हरिओम पाण्डेय, विधायक कटेहरी धर्मराज निषाद एवं जिलाधिकारी सहित अन्य जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारी गण द्वारा अवलोकन किया गया तथा बच्चों का उत्साह वर्धन किया गया।

इस अवसर पर विभिन्न विद्यालयों के बच्चों द्वारा देश एवं राष्ट्रभक्ति की भावना पर आधारित विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों की मनमोहक प्रस्तुतियां दी गई। इस अवसर पर माननीय जनप्रतिनिधिगण द्वारा उपस्थित बच्चों एवं जन सामान्य को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय एकता एवं अखंडता सहित देश प्रेम से संबंधित विषयों पर प्रकाश डाला गया।

कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों द्वारा स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के आश्रितों/ वीर नारियों को अंग वस्त्र पहनकर सम्मानित किया गया।

       इस अवसर पर जिलाधिकारी ने कहा कि तिरंगा केवल राष्ट्र का ध्वज ही नहीं, बल्कि देश की एकता, अखंडता, गौरव और करोड़ों देशवासियों की भावनाओं का प्रतीक है। तिरंगा यात्रा का उद्देश्य प्रत्येक नागरिक को राष्ट्र के प्रति अपने कर्तव्यों के लिए जागरूक करना तथा स्वतंत्रता संग्राम के वीर सेनानियों के त्याग, बलिदान और देशभक्ति की भावना को नई पीढ़ी तक पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि “हर घर तिरंगा–हर दिल तिरंगा” का संदेश जन-जन तक पहुंचाते हुए हमें राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखने का संकल्प लेना चाहिए।

     शासन के मंशानुसार तिरंगा यात्रा के माध्यम से जनपदवासियों में राष्ट्रप्रेम, राष्ट्रीय एकता, सामाजिक समरसता और देश के प्रति जिम्मेदारी की भावना को और मजबूत करने का संदेश दिया गया। कार्यक्रम ने यह भाव भी सशक्त किया कि राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान के साथ प्रत्येक नागरिक राष्ट्र निर्माण में अपनी सक्रिय भूमिका IMG-20260814-WA0038निभाए और स्वतंत्रता के अमृत भाव को निरंतर आगे बढ़ाए।

     “तिरंगे की शान—देश की पहचान, हर घर तिरंगा—हर दिल तिरंगा” के संदेश के साथ अम्बेडकरनगर ने आज एकता, अखंडता और राष्ट्रभक्ति का प्रभावशाली संदेश दिया।

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें