फीचर्ड
स्वतंत्रता दिवस पर एटा एसओजी प्रभारी श्रवण कुमार निगम सम्मानित
स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर पुलिस सेवा में उत्कृष्ट और सराहनीय योगदान देने वाले जांबाज पुलिस अधिकारियों को सम्मानित किया गया।
कानपुर। स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर पुलिस सेवा में उत्कृष्ट और सराहनीय योगदान देने वाले जांबाज पुलिस अधिकारियों को सम्मानित किया गया।
इसी कड़ी में आगरा क्षेत्र के अपर पुलिस महानिदेशक (एडीजी) एस.के. भगत नेकानपुर के बर्रा निवासी, एटा के एसओजी प्रभारी श्रवण कुमार निगम को उनके शानदार सेवा रिकॉर्ड के लिए पुलिस महानिदेशक का प्रशंसा चिन्ह 'सिल्वर मेडल' और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। एसओजी प्रभारी श्रवण कुमार निगम को यह प्रतिष्ठित सम्मान कानून व्यवस्था को मजबूत बनाने, अपराधियों के खिलाफ सफल अभियानों को अंजाम देने और पुलिस सेवा में निरंतर कर्तव्यनिष्ठा दिखाने के लिए दिया गया है। आगरा में आयोजित एक गरिमामय समारोह के दौरान अपर पुलिस महानिदेशक एस.के. भगत ने उन्हें पदक पहनाकर और प्रशस्ति पत्र सौंपकर उनके हौसले की सराहना की। इस बड़ी उपलब्धि पर एटा पुलिस विभाग में हर्ष का माहौल है। वरिष्ठ अधिकारियों और सहयोगियों ने एसओजी प्रभारी श्रवण कुमार निगम को बधाई देते हुए कहा कि यह सम्मान पूरी टीम के लिए अत्यंत गौरवपूर्ण है और इससे अन्य पुलिसकर्मियों को भी पूरी निष्ठा के साथ काम करने की प्रेरणा मिलेगी।
पुलिस विभाग kanpur news uttar pradesh news स्वतंत्रता दिवस Independence day आगरा silver medal agra news Law and order कानपुर crime control सम्मान समारोह कानून व्यवस्था अपराध नियंत्रण पुलिस सेवा Police Service पुलिस सम्मान पुलिस महानिदेशक पुलिस अधिकारी Award Ceremony Police Awards एटा एसओजी प्रभारी श्रवण कुमार निगम एस.के. भगत अपर पुलिस महानिदेशक एडीजी आगरा प्रशंसा चिन्ह सिल्वर मेडल प्रशस्ति पत्र उत्कृष्ट सेवा सराहनीय योगदान Etah News Police Officer SOG Incharge Commendation Certificate


Comments