श्रावण शिवरात्रि पर रिहंदेश्वर महादेव का भव्य रुद्राभिषेक

सुंदरकांड पाठ से लेकर रुद्राभिषेक तक भक्तिमय रहा मंदिर परिसर

राजेश तिवारी Picture
Published On

संतोष कुमार गुप्ता ( संवाददाता) 

बीजपुर/ सोनभद्र -

श्रावण शिवरात्रि के पावन अवसर पर रिहंदेश्वर धाम महादेव मंदिर में श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ विशेष रुद्राभिषेक का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत आधुनिक वाद्ययंत्रों के साथ सस्वर सुंदरकांड पाठ से हुई। इसके पश्चात मंदिर समिति के अध्यक्ष एवं अपर महाप्रबंधक योगेश त्रिपाठी ने विधि-विधानपूर्वक रिहंदेश्वर महादेव का रुद्राभिषेक किया। मुख्य पुजारी राधेश्याम दुबे ने मंत्रोच्चार के साथ धार्मिक अनुष्ठान संपन्न कराया।

सावन भर गूंज रहा हर-हर महादेव, जलाभिषेक में उमड़ रहे श्रद्धालु

सीएमआईएस पोर्टल पर एक करोड़ से अधिक लागत वाली परियोजनाओं की जिलाधिकारी ने की सख्त समीक्षा Read More सीएमआईएस पोर्टल पर एक करोड़ से अधिक लागत वाली परियोजनाओं की जिलाधिकारी ने की सख्त समीक्षा

रिहंदेश्वर धाम मंदिर समिति के मीडिया प्रभारी अनन्त मोहन ने बताया कि सावन मास के दौरान प्रतिदिन विभिन्न धार्मिक एवं आध्यात्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। तीन अगस्त से श्रद्धालु प्रातःकाल डीएवी स्कूल के निकट टीटीएस स्थित शिव मंदिर तथा एनएच-3 स्थित शिव मंदिर से जल लेकर रिहंदेश्वर महादेव का जलाभिषेक कर रहे हैं। महिला, पुरुष, बच्चे और बुजुर्ग बड़ी संख्या में इस अभियान में शामिल हो रहे हैं।

महुगड़ी में जंगली हाथी का आतंक, खेतों में रौंदी फसलें; वन विभाग की टीम रेस्क्यू में जुटी, ग्रामीणों में दहशत Read More महुगड़ी में जंगली हाथी का आतंक, खेतों में रौंदी फसलें; वन विभाग की टीम रेस्क्यू में जुटी, ग्रामीणों में दहशत

IMG-20260812-WA0005

थाना विन्ध्याचल पुलिस द्वारा चोरी की अपाचे मोटरसाइकिल के साथ 02 शातिर वाहन चोर गिरफ्तार Read More थाना विन्ध्याचल पुलिस द्वारा चोरी की अपाचे मोटरसाइकिल के साथ 02 शातिर वाहन चोर गिरफ्तार

सायंकाल महिला मंडली द्वारा भजन-कीर्तन एवं ‘ॐ नमः शिवाय’ महामंत्र का 11 माला सामूहिक जाप किया जा रहा है। इसके बाद महादेव का आकर्षक श्रृंगार, शयन आरती एवं प्रसाद वितरण होता है। पूरे सावन मास में मंदिर परिसर भक्तिमय वातावरण से सराबोर है। मंदिर समिति ने श्रद्धालुओं से आगामी धार्मिक आयोजनों में अधिक से अधिक संख्या में सहभागिता करने का आह्वान किया है।

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें

नवीनतम समाचार