बम विस्फोट के मामले में फरार चल रहा 20 मुकदमों का हिस्ट्रीशीटर अतुल पांडे कोतवाली पुलिस ने दबोचा

जिले में शांति व्यवस्था भंग करने वाले अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में प्रभारी निरीक्षक बृजानंद सिंह* के नेतृत्व में कोतवाली पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है

Swatantra Prabhat UP Picture
Published On

बस्ती। जिले में शांति व्यवस्था भंग करने वाले अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में प्रभारी निरीक्षक बृजानंद सिंह* के नेतृत्व में कोतवाली पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। बम विस्फोट के मामले में वांछित चल रहे 20 मुकदमों के शातिर हिस्ट्रीशीटर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
 
थाना कोतवाली पर पंजीकृत मु0अ0सं0 301/2026 धारा 109(1), 3(5) BNS, 5 विस्फोटक पदार्थ अधिनियम 1908, 3/25 आर्म्स एक्ट व 7 CLA एक्ट* से संबंधित अभियुक्त अतुल पांडे पुत्र मुन्ना लाल पांडेनिवासी मड़वा नगर, कोतवाली को मुखबीर की सूचना पर दिनांक 16.08.2026 को समय 17:30 बजे रौता के पास सब्जी मंडी* से एक मोटरसाइकिल के साथ गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी के बाद विधिक कार्यवाही पूर्ण कर अभियुक्त को माननीय न्यायालय रवाना किया गया।
 
गिरफ्तार अभियुक्त अतुल पांडे जनपद का कुख्यात अपराधी है। इसके विरुद्ध कोतवाली व कलवारी थाने में हत्या के प्रयास, लूट, विस्फोटक अधिनियम, आर्म्स एक्ट सहित कुल *20 अभियोग* पंजीकृत हैं। अभियुक्त पर गैंगस्टर एक्ट की कार्रवाई भी पूर्व में की जा चुकी है।
 
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीमप्रभारी निरीक्षक बृजानंद सिंहउ0नि0 जयविन्द कुमार यादव, उ0नि0 अनस अख्तर, हे0का0 कुंवर बहादुर, का0 धनंजय यादव, का0 यशवंत यादव, रिक्रूट का0 कुंज बिहारी व रिक्रूट का0 आयुष सिंह।
 
प्रभारी निरीक्षक बृजानंद सिंह* ने बताया कि अतुल पांडे लंबे समय से पुलिस को चकमा दे रहा था। मुखबिर तंत्र को सक्रिय कर इसे रौता सब्जी मंडी के पास से धर दबोचा गया। बस्ती पुलिस का स्पष्ट संदेश है कि कानून हाथ में लेने वाले किसी भी अपराधी को बख्शा नहीं जाएगा। कोतवाली पुलिस लगातार ऐसे शातिर अपराधियों की कुंडली खंगाल रही है और उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई कर रही है। आमजन से अपील है कि यदि किसी संदिग्ध व्यक्ति या गतिविधि की जानकारी हो तो तुरंत पुलिस को सूचित करें। आपकी एक सूचना अपराध पर लगाम लगाने में मददगार साबित होगी। बस्ती को अपराध मुक्त बनाना ही हमारी प्राथमिकता है
 
 

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें

नवीनतम समाचार