लखनऊ में मेडिकल टूरिज्म की अपार संभावनाएं, समन्वित रणनीति बनाने पर जोर: मुख्य सचिव

लखनऊ को मेडिकल टूरिज्म हब बनाने पर जोर

अजय यादव Picture
Published On

लखनऊ, 08 अगस्त।

 मुख्य सचिव श्री एस.पी. गोयल ने कहा कि लखनऊ में मेडिकल टूरिज्म के विकास की अपार संभावनाएं हैं। शहर में बेहतर सरकारी और निजी चिकित्सा संस्थानों की उपलब्धता को देखते हुए लखनऊ को देश-विदेश के मरीजों के लिए प्रमुख चिकित्सा पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित किया जा सकता है। इसके लिए सभी संबंधित संस्थानों और हितधारकों को मिलकर समन्वित रणनीति तैयार करने की आवश्यकता है।

मुख्य सचिव शनिवार को गोमती नगर विस्तार स्थित हेल्थसिटी विस्तार सुपरस्पेशियलिटी हॉस्पिटल एंड ट्रॉमा सेंटर के द्वितीय स्थापना दिवस समारोह को मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित कर रहे थे। उन्होंने अस्पताल के सफलतापूर्वक दो वर्ष पूरे होने पर प्रबंधन और पूरी टीम को बधाई दी।

उन्होंने कहा कि अस्पताल द्वारा बड़ी संख्या में मरीजों को गुणवत्तापूर्ण एवं विशेषज्ञ चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। मरीजों की बदलती जरूरतों के अनुरूप नई सुपरस्पेशियलिटी सेवाओं और अत्याधुनिक चिकित्सा तकनीकों को लगातार शामिल करना सराहनीय है।

लखनऊ को मेडिकल टूरिज्म हब बनाने पर जोर

मुख्य सचिव ने कहा कि उत्तर प्रदेश में पिछले वर्षों में चिकित्सा एवं स्वास्थ्य के क्षेत्र में उल्लेखनीय विकास हुआ है। लखनऊ में सार्वजनिक क्षेत्र में संजय गांधी स्नातकोत्तर आयुर्विज्ञान संस्थान, डॉ. राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान और किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी जैसे प्रतिष्ठित संस्थान हैं। इसके साथ ही निजी क्षेत्र में भी अत्याधुनिक अस्पताल और चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध हैं।

 माँ विंध्यवासिनी अवतरण तिथि पर मवैया देवी धाम में उत्सव  Read More  माँ विंध्यवासिनी अवतरण तिथि पर मवैया देवी धाम में उत्सव

उन्होंने कहा कि खाड़ी देशों, दक्षिण एशिया और अन्य देशों से मरीजों को लखनऊ की ओर आकर्षित करने के लिए संगठित और सुनियोजित प्रयास किए जाने चाहिए। इसके लिए अस्पतालों, होटल एवं आतिथ्य क्षेत्र, यात्रा एजेंसियों, संबंधित सरकारी विभागों और अन्य सेवा प्रदाताओं को एक मंच पर लाकर प्रभावी व्यवस्था विकसित करने की आवश्यकता है।लखनऊ में मेडिकल टूरिज्म की अपार संभावनाएं, समन्वित रणनीति बनाने पर जोर: मुख्य सचिव

माह अगस्त,  में 46 रेल कर्मचारी हुए सेवानिवृत्त। Read More माह अगस्त,  में 46 रेल कर्मचारी हुए सेवानिवृत्त।

मुख्य सचिव ने कहा कि विदेशी मरीजों को वीजा, यात्रा एवं आवास, अस्पताल में भर्ती, सर्जरी एवं उपचार, स्थानीय परिवहन तथा उपचार के बाद की सेवाओं में आवश्यक सहायता मिलनी चाहिए। इससे उपचार की पूरी प्रक्रिया मरीजों के लिए सरल, सुरक्षित और सुविधाजनक बनाई जा सकेगी।

ललई सिंह यादव की मनाई गई जयंती, एकजुटता का दिया संदेश Read More ललई सिंह यादव की मनाई गई जयंती, एकजुटता का दिया संदेश

मेडिकल टूरिज्म से कई क्षेत्रों को मिलेगा लाभ

उन्होंने कहा कि ऐसी समन्वित पहल से केवल स्वास्थ्य सेवा और अस्पताल क्षेत्र को ही लाभ नहीं होगा, बल्कि होटल, पर्यटन, विमानन और परिवहन सहित कई अन्य क्षेत्रों को भी बढ़ावा मिलेगा। इससे विदेशी मुद्रा का प्रवाह बढ़ने के साथ उत्तर प्रदेश और देश की अर्थव्यवस्था को भी लाभ पहुंचेगा।

मुख्य सचिव ने कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार और आधुनिकीकरण के साथ उत्तर प्रदेश में मेडिकल टूरिज्म को प्रमुख क्षेत्र के रूप में विकसित करने की व्यापक संभावनाएं हैं। इस दिशा में लखनऊ महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।

अस्पताल का किया निरीक्षण

कार्यक्रम के दौरान मुख्य सचिव ने अस्पताल का निरीक्षण किया। उन्होंने वहां उपलब्ध चिकित्सा सुविधाओं, अत्याधुनिक उपकरणों और मरीजों को दी जा रही सेवाओं का जायजा लिया।

हेल्थसिटी विस्तार के प्रबंध निदेशक डॉ. संदीप कपूर ने कहा कि अस्पताल की स्थापना का उद्देश्य लखनऊ और आसपास के क्षेत्रों के मरीजों को आधुनिक, गुणवत्तापूर्ण एवं विशेषज्ञ चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध कराना था। उन्होंने कहा कि पिछले दो वर्षों में अस्पताल ने इस दिशा में कई महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं और भविष्य में भी स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार एवं उन्नयन का कार्य जारी रहेगा।

कार्यक्रम में अपर मुख्य सचिव मुख्यमंत्री, सूचना एवं गृह श्री संजय प्रसाद, अपर मुख्य सचिव चिकित्सा शिक्षा श्री अमित कुमार घोष, प्रमुख सचिव नियोजन श्री आलोक कुमार, एमडी जल निगम (ग्रामीण) डॉ. राज शेखर सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी एवं गणमान्य लोग मौजूद रहे।

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें

नवीनतम समाचार