पांच कमरों में चल रही आठ कक्षाएं, संसाधनों के अभाव में प्रभावित हो रही बच्चों की पढ़ाई

इसका सीधा असर बच्चों के भविष्य और उनकी शिक्षा की गुणवत्ता पर पड़ेगा।

BIHAR SWATANTRA PRABHAT Picture
Published On

जगदीशपुर (भागलपुर)- जगदीशपुर प्रखंड अंतर्गत मध्य विद्यालय भवानीपुर (देशरी) में बुनियादी सुविधाओं की कमी के कारण बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। विद्यालय में कक्षा 1 से 8 तक की पढ़ाई होती है, लेकिन पूरे विद्यालय में मात्र पांच कमरे ही उपलब्ध हैं। कमरों की कमी के कारण एक ही कक्ष में दो से तीन कक्षाओं के विद्यार्थियों को एक साथ बैठाकर पढ़ाया जा रहा है, जिससे शिक्षण व्यवस्था बाधित हो रही है।

स्थानीय अभिभावकों का कहना है कि जब एक ही कमरे में अलग-अलग कक्षाओं के छात्र-छात्राएं बैठते हैं, तो शिक्षक भी सभी कक्षाओं पर समान रूप से ध्यान नहीं दे पाते। इससे बच्चों की पढ़ाई और सीखने की गुणवत्ता पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा हैं।

विद्यालय में अंग्रेजी शिक्षक की भी कमी बताई जा रही है। अभिभावकों का कहना है कि वर्तमान समय में अंग्रेजी शिक्षा का विशेष महत्व है, लेकिन शिक्षक के अभाव में विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है।
इसके अलावा विद्यालय में शौचालय की समुचित व्यवस्था नहीं होने से छात्र-छात्राओं, विशेषकर बालिकाओं, को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। ग्रामीणों और अभिभावकों ने शिक्षा विभाग से विद्यालय में अतिरिक्त कक्षों का निर्माण, अंग्रेजी शिक्षक की नियुक्ति तथा शौचालय सहित अन्य मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग की है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि समय रहते इन समस्याओं का समाधान नहीं किया गया, तो इसका सीधा असर बच्चों के भविष्य और उनकी शिक्षा की गुणवत्ता पर पड़ेगा। अब देखना होगा कि शिक्षा विभाग और स्थानीय प्रशासन इस दिशा में कब तक आवश्यक कदम उठाते हैं।

खेलां वतन पंजाब दियां सीजन-4 के लिए डीसी गुलप्रीत सिंह औलख ने QR कोड स्कैनर किया जारी Read More खेलां वतन पंजाब दियां सीजन-4 के लिए डीसी गुलप्रीत सिंह औलख ने QR कोड स्कैनर किया जारी

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें

नवीनतम समाचार