जगदीशपुर में 104 भूमिहीन परिवारों को सौपें गए भूमि अधिकार पर्चा

कार्यक्रम के दौरान अंचल के कर्मचारी, अमीन सहित अन्य कर्मी मौजूद रहे

BIHAR SWATANTRA PRABHAT Picture
Published On

जगदीशपुर(भागलपुर) - बिहार सरकार के राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग द्वारा संचालित बसेरा-2 अभियान के तहत सोमवार को जगदीशपुर अंचल परिसर में भूमिहीन परिवारों के बीच भूमि अधिकार पर्चा का वितरण किया गया। कार्यक्रम के दौरान कुल 104 भूमिहीन परिवारों को भूमि अधिकार पर्चा प्रदान किया गया।

अंचल प्रशासन के अनुसार, संबंधित राजस्व मौजा में उपलब्ध सरकारी भूमि के अनुसार लाभुकों को एक से दो डिसमिल भूमि का पर्चा दिया गया। पर्चा मिलने के बाद लाभुकों में खुशी का माहौल देखने को मिला।

जगदीशपुर अंचलाधिकारी सतीश कुमार ने बताया कि कई भूमिहीन परिवार लंबे समय से भूमि अधिकार पर्चा की मांग कर रहे थे। सरकार के निर्देश के तहत पात्र भूमिहीन परिवारों को उपलब्ध भूमि के आधार पर भूमि अधिकार पर्चा प्रदान किया गया है।

पर्चा प्राप्त करने वाली लाभुक महिलाओं ने बताया कि वे लंबे समय से भूमिहीन थीं। भूमि का अधिकार मिलने से उन्हें अपने परिवार के लिए स्थायी आश्रय की उम्मीद जगी है। लाभुकों ने सरकार और अंचल प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया।

समेसी उपकेंद्र की अघोषित कटौती से 200 गांवों की ढाई लाख आबादी बेहाल Read More समेसी उपकेंद्र की अघोषित कटौती से 200 गांवों की ढाई लाख आबादी बेहाल

कार्यक्रम के दौरान अंचल के कर्मचारी, अमीन सहित अन्य कर्मी मौजूद रहे।

बीजेपी विधि प्रकोष्ठ लखनऊ महानगर के संयोजक के के मिश्रा के नेतृत्व में निकाली गई तिरंगा यात्रा Read More बीजेपी विधि प्रकोष्ठ लखनऊ महानगर के संयोजक के के मिश्रा के नेतृत्व में निकाली गई तिरंगा यात्रा

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें