फ्लावर वैली पीपुल्स स्कूल में धूमधाम से मनाया गया  स्वतंत्रता दिवस।

फ्लावर वैली पीपुल्स स्कूल,मडौका रोड में स्वतंत्रता दिवस बड़े ही हर्षोल्लास से और देशभक्ति के माहौल में मनाया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि वरिष्ठ अधिवक्ता, इलाहाबाद उच्च न्यायालय  गौड़ रहे।

Swatantra Prabhat UP Picture
Published On

स्वतंत्र प्रभात  
 
नैनी, प्रयागराज ।
 
फ्लावर वैली पीपुल्स स्कूल,मडौका रोड में स्वतंत्रता दिवस बड़े ही हर्षोल्लास से और देशभक्ति के माहौल में मनाया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि वरिष्ठ अधिवक्ता, इलाहाबाद उच्च न्यायालय  गौड़ रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रोफेसर प्रतिमा गौड़ उपस्थित रहीं।कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय की प्रधानाचार्या डॉ. सुषमा चौबे ने किया। कार्यक्रम के संयोजक अमरदीप यादव* रहे।
 
मुख्य अतिथि प्रबोध गौड़, विशिष्ट अतिथि प्रोफेसर प्रतिमा गौड़ एवं प्रधानाचार्या डॉ. सुषमा चौबे द्वारा संयुक्त रूप से ध्वजारोहण किया गया 
 
।मुख्य अतिथि  प्रबोध गौड़ ने अपने उद्बोधन में बच्चों को शिक्षा और देशसेवा का संदेश दिया। प्रधानाचार्या डॉ. सुषमा चौबे ने स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान को याद करते हुए बच्चों को एकता और अखंडता का पाठ पढ़ाया। मंच से कार्यक्रम का संचालन वैष्णवी वैश्य एवं काव्य वर्मा ने किया।
 
। अंत में राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।
 
 
 

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें

नवीनतम समाचार