सावन के दूसरे समवार को शिवालयों में उमड़ा आस्था का सैलाब, हर-हर महादेव से गूंजा तिलहर
पचौमी के भंडारे में पहुंचे सैकड़ो श्रद्धालु
तिलहर, शाहजहांपुर। सावन के दूसरे सोमवार को तिलहर नगर और ग्रामीण क्षेत्र के शिवालयों में आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। भोर से ही मंदिरों के कपाट खुलते ही श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया। भक्तों ने भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक कर बेलपत्र, दूध, दही, फूल और प्रसाद अर्पित किया। मंदिर परिसर दिनभर हर-हर महादेव और बम-बम भोले के जयघोष से गूंजते रहे।
नगर के घोड़ी बाबा मंदिर, बालाजी मंदिर, मनकामेश्वरनाथ मंदिर समेत विभिन्न शिवालयों में श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लगी रहीं। महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों ने भी उत्साह के साथ भगवान शिव की पूजा-अर्चना की। भक्तों ने परिवार की सुख-शांति, समृद्धि और मनोकामना पूर्ण होने की प्रार्थना की। सावन के चलते पूरे क्षेत्र में दिनभर धार्मिक वातावरण बना रहा।
नीलकंठ कमेटी तिलहर की ओर से ग्राम पचौमी में भगवान भोलेनाथ को भोग अर्पित करने के बाद विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। भंडारे में पहुंचे हजारों लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। भंडारे के दौरान शाहजहांपुर से आए कलाकारों द्वारा प्रस्तुत राधा-कृष्ण, शिव-पार्वती और हनुमान जी की झांकियां विशेष आकर्षण का केंद्र रहीं। धार्मिक झांकियों को देखने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ जुटी रही। कलाकारों की प्रस्तुतियों ने माहौल को भक्तिमय बना दिया। श्रद्धालुओं ने झांकियों के दर्शन कर जयकारे लगाए।
कार्यक्रम को सफल बनाने में श्याम गर्ग, सुरेंद्र गुप्ता, विनीत रस्तोगी, शिखर अग्रवाल, सुरेंद्र सिंघल, राजीव गुप्ता, सत्यदेव गुप्ता, अर्पित गर्ग, प्रखर सिंघल, हिमालय गुलाटी सहित तमाम भक्तजनों का विशेष योगदान रहा। कमेटी के सदस्यों और स्वयंसेवकों ने श्रद्धालुओं को व्यवस्थित तरीके से प्रसाद वितरित कराया।
swatantra prabhat स्वतंत्र प्रभात uttar pradesh news Hanuman Jhanki भक्तों की भीड़ Tilhar News Radha Krishna Jhanki हर हर महादेव शिव भक्त बम बम भोले सावन दूसरा सोमवार Sawan Somvar 2026 तिलहर शिवालय Tilhar Shahjahanpur शाहजहांपुर धार्मिक आयोजन Shiv Temple Tilhar भगवान शिव जलाभिषेक पचौमी भंडारा धार्मिक भंडारा शिव पार्वती झांकी सावन धार्मिक उत्सव


Comments