दवा लेने निकली मां-बेटी की मालगाड़ी से कटकर दर्दनाक मौत
हादसे की खबर मिलते ही गांव में मातम पसर गया और बड़ी संख्या में ग्रामीण व परिजन घटनास्थल पर पहुंच गए
प्रयागराज। यमुनापार के मांडा थाना क्षेत्र में शनिवार की शाम एक हृदयविदारक हादसे में मां और उसकी मासूम बेटी की मालगाड़ी की चपेट में आने से मौत हो गई। दोनों दवा लेने के लिए घर से निकली थीं। उमापुर कला गांव के सामने रेलवे ट्रैक पार करते समय डाउन लाइन पर आ रही मालगाड़ी की चपेट में आने से दोनों की मौके पर ही जान चली गई। हादसे की खबर मिलते ही गांव में मातम पसर गया और बड़ी संख्या में ग्रामीण व परिजन घटनास्थल पर पहुंच गए।
जानकारी के मुताबिक, मांडा थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली कस्तूरा देवी (40) अपनी करीब तीन वर्षीय बेटी देविका को लेकर शनिवार की शाम दवा लेने टिकरी की ओर जा रही थीं। बताया गया कि शाम करीब 6:30 बजे दोनों उमापुर कला गांव के सामने रेलवे ट्रैक पार कर रही थीं। इसी दौरान डाउन लाइन पर तेज गति से आ रही मालगाड़ी की चपेट में मां-बेटी आ गईं।
हादसा इतना भीषण था कि दोनों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। मालगाड़ी के गुजरने के बाद आसपास मौजूद लोगों को घटना की जानकारी हुई तो उन्होंने तत्काल इसकी सूचना परिजनों और पुलिस को दी। कुछ ही देर में घटनास्थल पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जुट गई। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। मासूम बच्ची की मौत के बाद गांव का माहौल पूरी तरह गमगीन हो गया।
prayagraj news स्वतंत्र प्रभात train accident uttar pradesh news accident news महिला की मौत उत्तर प्रदेश न्यूज रेलवे ट्रैक हादसा प्रयागराज न्यूज Railway Track Accident उमापुर कला ट्रेन हादसा Yamunapar News Manda News मांडा खबर यमुनापार न्यूज़ Railway Accident रेलवे हादसा Goods Train Accident मालगाड़ी हादसा Mother Daughter Death मां-बेटी की मौत मासूम बच्ची की मौत Umapur Kala Tikari News टिकरी खबर हादसे की खबर


Comments