जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक सोनभद्र ने शिवद्वार मंदिर एवं मंदिर मार्ग का किया निरीक्षण

सुरक्षा एवं श्रद्धालुओं की सुविधा को लेकर दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

राजेश तिवारी Picture
Published On

राजेश तिवारी ( ब्यूरो रिपोर्ट) 

सोनभद्र / उत्तर प्रदेश -

श्रावण मास के दृष्टिगत शिवद्वार मंदिर में दर्शन-पूजन हेतु आने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सुगम आवागमन एवं बेहतर व्यवस्थाओं को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से दिनांक 17.08.2026 को जिलाधिकारी सोनभद्र चर्चित गौड़ एवं पुलिस अधीक्षक सोनभद्र अभिषेक वर्मा द्वारा थाना घोरावल क्षेत्रान्तर्गत स्थित प्रसिद्ध शिवद्वार मंदिर एवं मंदिर मार्ग का संयुक्त रूप से निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान मंदिर परिसर में प्रवेश एवं निकास मार्ग, पार्किंग, बैरिकेडिंग, श्रद्धालुओं के आवागमन एवं सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। मंदिर मार्ग की स्थिति एवं यातायात व्यवस्था का भी निरीक्षण कर श्रद्धालुओं के सुगम आवागमन हेतु आवश्यक प्रबंध सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

“हर घर तिरंगा–हर दिल तिरंगा” की भावना से सराबोर रहा जिला Read More “हर घर तिरंगा–हर दिल तिरंगा” की भावना से सराबोर रहा जिला

पुलिस अधीक्षक द्वारा मंदिर परिसर में लगे CCTV कैमरों का निरीक्षण किया गया तथा ड्रोन कैमरे के माध्यम से मंदिर परिसर एवं आसपास के क्षेत्रों की सुरक्षा व्यवस्था की निगरानी की गई। भीड़ को दृष्टिगत रखते हुए प्रभावी निगरानी एवं पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती के निर्देश दिए गए।

80वें स्वतंत्रता दिवस पर पुलिस अधीक्षक सोनभद्र ने कैम्प कार्यालय एवं रिजर्व पुलिस लाइन में किया ध्वजारोहण, पुलिसकर्मियों को दिलाई कर्तव्यनिष्ठा की शपथ Read More 80वें स्वतंत्रता दिवस पर पुलिस अधीक्षक सोनभद्र ने कैम्प कार्यालय एवं रिजर्व पुलिस लाइन में किया ध्वजारोहण, पुलिसकर्मियों को दिलाई कर्तव्यनिष्ठा की शपथ

इसके साथ ही मंदिर परिसर एवं आसपास साफ-सफाई, पेयजल एवं मेडिकल सुविधा की उपलब्धता का जायजा लिया गया। संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो तथा भीड़ एवं यातायात का सुचारु प्रबंधन सुनिश्चित किया जाए।

स्वतंत्रता दिवस पर ब्लॉक भदपुरा में ध्वजारोहण में सम्मिलित नहीं हुई बी डी ओ  Read More स्वतंत्रता दिवस पर ब्लॉक भदपुरा में ध्वजारोहण में सम्मिलित नहीं हुई बी डी ओ 

श्रावण मास के दौरान कानून-व्यवस्था एवं सुरक्षा व्यवस्था को प्रभावी बनाए रखते हुए श्रद्धालुओं को सुरक्षित एवं शांतिपूर्ण वातावरण उपलब्ध कराने हेतु संबंधित पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।निरीक्षण के दौरान संबंधित प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें

नवीनतम समाचार