शहीद झूरी सिंह स्मारक स्थल को पर्यटक स्थल के रूप में विकसित करने की मांग

देश की आजादी की प्रथम क्रांति 1857 के महानायक एवं भदोही के लाल अमर शहीद झूरी सिंह की स्मृतियों को संजोए उनका स्मारक स्थल पर्यटन की दृष्टि से विकसित किए जाने की अपार संभावनाएं रखता है।

Swatantra Prabhat UP Picture
Published On

स्वतंत्र प्रभात 
 
प्रयागराज।
 
देश की आजादी की प्रथम क्रांति 1857 के महानायक एवं भदोही के लाल अमर शहीद झूरी सिंह की स्मृतियों को संजोए उनका स्मारक स्थल पर्यटन की दृष्टि से विकसित किए जाने की अपार संभावनाएं रखता है। यदि इस ऐतिहासिक स्थल को योजनाबद्ध तरीके से विकसित किया जाए तो यह न केवल जिले का प्रमुख पर्यटन केंद्र बन सकता है, बल्कि आने वाली पीढ़ियों को स्वतंत्रता संग्राम के इतिहास और शहीदों के बलिदान से परिचित कराने का महत्वपूर्ण माध्यम भी बनेगा।
 
शहीद झूरी सिंह के प्रपौत्र डॉ. रामेश्वर सिंह ने बताया कि शहीद झूरी सिंह स्मारक का शिलान्यास वर्ष 1981 में तत्कालीन मुख्यमंत्री विश्वनाथ प्रताप सिंह द्वारा किया गया था। यह स्मारक स्थल जनपद मुख्यालय ज्ञानपुर से लगभग सात किलोमीटर दूर लखनऊ रोड पर स्थित है। स्थान की सुगम पहुंच और यहां पहले से मौजूद विभिन्न सुविधाओं के कारण इसे पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने की पर्याप्त संभावनाएं हैं।
 
 
 

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें