समर्थ पोर्टल के माध्यम से संचालित स्नातकोत्तर द्वितीय सेमेस्टर के पांच विषयों का परीक्षा परिणाम घोषित

संबंधित छात्र-छात्रा का परीक्षा परिणाम विश्वविद्यालय के नियमानुसार निरस्त किया जा सकता है।

Swatantra Prabhat UP Picture
Published On

सिद्धार्थनगर। सिद्धार्थ विश्वविद्यालय, कपिलवस्तु के परीक्षा नियंत्रक दीनानाथ यादव ने बताया कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के अंतर्गत समर्थ पोर्टल के माध्यम से संचालित स्नातकोत्तर द्वितीय सेमेस्टर (शैक्षिक सत्र 2025-26) के एम.ए. (अर्थशास्त्र, मनोविज्ञान, लोक प्रशासन एवं उर्दू) तथा एम.एससी. (बायोटेक्नोलॉजी) के परीक्षा परिणाम गुरुवार को घोषित कर दिए गए हैं।
 
दीनानाथ यादव ने बताया कि परीक्षा परिणाम महाविद्यालयों एवं छात्र-छात्राओं द्वारा ऑनलाइन भरे गए परीक्षा प्रपत्रों में उपलब्ध सूचनाओं के आधार पर तैयार किया गया है। यदि परीक्षा प्रपत्र में किसी प्रकार की गलत अथवा भ्रामक सूचना पाई जाती है, तो संबंधित छात्र-छात्रा का परीक्षा परिणाम विश्वविद्यालय के नियमानुसार निरस्त किया जा सकता है।
 
उन्होंने बताया कि छात्र-छात्राएं अपना परीक्षा परिणाम समर्थ पोर्टल पर देख सकते हैं। साथ ही परीक्षा परिणाम का विस्तृत विवरण विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर भी उपलब्ध करा दिया गया है। परीक्षा नियंत्रक ने सभी संबद्ध महाविद्यालयों से अपेक्षा की है कि वे परीक्षा परिणाम की सूचना छात्र-छात्राओं तक शीघ्र पहुंचाते हुए आवश्यक शैक्षणिक एवं प्रशासनिक कार्यवाही सुनिश्चित करें।

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें