राशन कोटेदारों को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की बड़ी सौगात, लाभांश रूपाया 90 से बढ़ाकर रूपाया 125 प्रति कुंतल

प्रदेश के 78 हजार राशन कोटेदार होंगे लाभान्वित, सोनभद्र के 786 कोटेदारों को मिलेगा बढ़े लाभांश का लाभ

राजेश तिवारी Picture
Published On

जनपद की चारों विधानसभा क्षेत्रों में हुआ मुख्यमंत्री के संबोधन एवं कार्यक्रम का सजीव प्रसारण

राजेश तिवारी ( ब्यूरो रिपोर्ट) 

सोनभद्र / उत्तर प्रदेश -

प्रदेश के राशन कोटेदारों को आर्थिक रूप से और अधिक सशक्त बनाने की दिशा में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बड़ी सौगात देते हुए उनके लाभांश को रूपया 90 प्रति कुंतल से बढ़ाकर रूपाया 125 प्रति कुंतल कर दिया है। इस निर्णय से प्रदेश के लगभग 78 हजार राशन कोटेदारों को सीधा लाभ मिलेगा।

मुख्यमंत्री द्वारा लाभांश वृद्धि की घोषणा के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम एवं उनके संबोधन का सजीव प्रसारण जनपद सोनभद्र की चारों विधानसभा क्षेत्रों के रॉबर्ट्सगंज, ओबरा, दुद्धी एवं घोरावल में किया गया। संबंधित सभागारों में उपस्थित जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों एवं राशन कोटेदारों ने मुख्यमंत्री जी के संबोधन को सुना। कलेक्ट्रेट सभागार, रॉबर्ट्सगंज में आयोजित कार्यक्रम में नगर पालिका परिषद अध्यक्ष रूबी प्रसाद एवं भाजपा जिलाध्यक्ष नंदलाल गुप्ता सहित संबंधित विभागीय अधिकारी एवं बड़ी संख्या में राशन कोटेदार उपस्थित रहे।

डीएम ने सीएचसी मिठवल किया निरीक्षण : दो कर्मचारी ड्यूटी से मिले गायब Read More डीएम ने सीएचसी मिठवल किया निरीक्षण : दो कर्मचारी ड्यूटी से मिले गायब

इसी प्रकार अन्य विधानसभा क्षेत्रों में आयोजित कार्यक्रमों में भी जनप्रतिनिधिगण, अधिकारीगण एवं राशन कोटेदारों ने सहभागिता की। लाभांश में की गई इस वृद्धि का लाभ जनपद सोनभद्र के 786 राशन कोटेदारों को भी मिलेगा। अब प्रति कुंतल राशन वितरण पर मिलने वाला लाभांश ₹90 के स्थान पर ₹125 होगा, जिससे कोटेदारों की आय में वृद्धि होने के साथ सार्वजनिक वितरण प्रणाली को और अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने में मदद मिलेगी।

धूमधाम के साथ निकली सुंदरी मंडल की तिरंगा यात्रा  Read More धूमधाम के साथ निकली सुंदरी मंडल की तिरंगा यात्रा 

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें

नवीनतम समाचार