नाग पंचमी पर काल्हीगांव में सजा अखाड़ा,युवाओं ने दिखाया दमखम

प्रतियोगिता को देखने के लिए ग्रामीणों की भीड़ जुटी रही और प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया गया।प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए अजीत पुत्र स्व. श्रीलाल ने प्रथम स्थान हासिल किया।

Swatantra Prabhat UP Picture
Published On

लालगंज (रायबरेली) सरेनी। नाग पंचमी के पावन अवसर पर काल्हीगांव में पारंपरिक अखाड़ा कूद प्रतियोगिता का आयोजन हर्षोल्लास,उमंग और उत्साह के साथ किया गया।प्रतियोगिता में ग्राम पंचायत क्षेत्र के दर्जनों युवाओं समेत अन्य प्रतिभागियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और अपने शारीरिक कौशल व दमखम का प्रदर्शन किया।
 
प्रतियोगिता को देखने के लिए ग्रामीणों की भीड़ जुटी रही और प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया गया।प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए अजीत पुत्र स्व. श्रीलाल ने प्रथम स्थान हासिल किया।
 
फैजान ने द्वितीय तथा शीतला शंकर उर्फ लल्लू पुत्र रमाशंकर शुक्ला ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। विजेता प्रतिभागियों के प्रदर्शन पर मौजूद लोगों ने तालियों से उनका उत्साह बढ़ाया।कार्यक्रम के दौरान संभावित प्रधान पद प्रत्याशी योगेंद्र सोनी ने प्रथम,द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को मेडल एवं आकर्षक पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
 
उन्होंने युवाओं का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में इस तरह के पारंपरिक आयोजनों से युवाओं को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर मिलता है और आपसी भाईचारा भी मजबूत होता है।नाग पंचमी के अवसर पर आयोजित अखाड़ा कूद प्रतियोगिता ने गांव की पारंपरिक खेल संस्कृति और युवाओं के जोश को एक साथ जीवंत कर दिया।
 
आयोजन के दौरान पूरे गांव में उत्सव जैसा माहौल बना रहा।इस मौके पर गोवर्धन अग्निहोत्री,अशोक मिश्रा,अनोज मिश्रा,सुधीर अग्निहोत्री,कपिल त्रिवेदी,शीलू अग्निहोत्री,अमित मिश्रा,मोनू अग्निहोत्री,भोलू अग्निहोत्री,बिपिन त्रिवेदी,गौरव शुक्ला,रामजी पांडेय,बालकृष्ण मिश्रा,पारस मिश्रा,पियूष मिश्रा,सत्यम त्रिवेदी,तूफान सिंह,ऊदल,पिंटू सोनी,गुलशन त्रिवेदी,शुभ मिश्रा,दीप मिश्रा,केशव अग्निहोत्री आदि दर्जनों ग्रामीण मौजूद रहे।

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें

नवीनतम समाचार