फीचर्ड
*भारतीय मजदूर संघ ने विभिन्न मागों को लेकर ज्ञापन सौंपा
ज्ञापन में श्रमिकों एवं कर्मचारियों के हितों से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों को प्रमुखता से संगठन ने 11 सूत्रीय मांग की कि इन मागों को केंद्र सरकार द्वारा शीघ्र सकारात्मक एवं न्यायोचित निर्णय लिया जाए
स्वतंत्र प्रभात संवाददाता
सिद्धार्थनगर।
भारतीय मजदूर संघ की जिला इकाई सिद्धार्थनगर द्वारा श्रमिकों, कर्मचारियों एवं विभिन्न वर्गों से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों के समाधान की मांग को लेकर प्रधानमंत्री भारत सरकार, केंद्रीय श्रम एवं रोजगार मंत्री तथा केंद्रीय वित्तमंत्री को संबोधित ज्ञापन प्रशासनिक अधिकारी रवेन्द्र कुमार श्रीवास्तव को सौंपा गया।
ज्ञापन में श्रमिकों एवं कर्मचारियों के हितों से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों को प्रमुखता से संगठन ने 11 सूत्रीय मांग की कि इन मागों को केंद्र सरकार द्वारा शीघ्र सकारात्मक एवं न्यायोचित निर्णय लिया जाए।
इस दौरान भारतीय मजदूर संघ के पदाधिकारियों ने कहा कि श्रमिक एवं कर्मचारी देश की अर्थव्यवस्था की महत्वपूर्ण आधारशिला हैं। उनके हितों से जुड़े मुद्दों का समाधान सरकार की प्राथमिकता में होना चाहिए। संगठन ने केंद्र सरकार से ज्ञापन में उठाई गई मांगों पर गंभीरता पूर्वक विचार करते हुए समयबद्ध एवं सकारात्मक कार्रवाई किए जाने की अपेक्षा की।
इस अवसर पर भारतीय मजदूर संघ जिला इकाई सिद्धार्थनगर के जिला कोषाध्यक्ष हरिशंकर सिंह, वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुरेंद्र पाल, जिला कार्यसमिति सदस्य रतन लाल, इंद्रजीत, मनोज कुमार, कुलदीप गुप्ता, अमितेश सिंह सहित अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
Central Government uttar pradesh news ज्ञापन केंद्र सरकार प्रधानमंत्री सिद्धार्थनगर Memorandum siddharthnagar news श्रमिक सिद्धार्थनगर समाचार श्रमिक अधिकार प्रशासनिक अधिकारी कर्मचारी हित श्रमिक हित श्रमिक संगठन मजदूर संगठन कर्मचारी Employee Welfare Labour Issues Labour Organization भारतीय मजदूर संघ BMS 11 सूत्रीय मांग श्रम एवं रोजगार मंत्री केंद्रीय वित्त मंत्री श्रम मुद्दे अर्थव्यवस्था जिला इकाई Indian Labour Union Workers Rights


Comments