इन्द्रप्रस्थ विकास पार्टी का भाजपा में विलय, 16 पार्षद भाजपा में शामिल

एमसीडी में भाजपा के पार्षदों की संख्या 139 हुई

Swatantra Prabhat UP Picture
Published On

नई दिल्ली। इन्द्रप्रस्थ विकास पार्टी (आईवीपी) का शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में औपचारिक विलय हो गया। पार्टी अध्यक्ष मुकेश गोयल के नेतृत्व में आईवीपी के सभी 16 पार्षद भाजपा में शामिल हो गए। इसके साथ ही दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) में भाजपा के पार्षदों की संख्या बढ़कर 139 हो गई।दिल्ली भाजपा मुख्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और दिल्ली भाजपा अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा ने विलय की घोषणा की। इस दौरान महापौर प्रवेश वाही, निगम में नेता सदन जयभगवान यादव, भाजपा महामंत्री विष्णु मित्तल सहित कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।
 
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने भाजपा में शामिल हुए सभी पार्षदों और कार्यकर्ताओं का स्वागत करते हुए कहा कि उन्हें पार्टी में पूरा सम्मान और कार्य करने का अवसर मिलेगा। उन्होंने कहा कि अब इन वार्डों की जनता को केंद्र और दिल्ली सरकार की "ट्रिपल इंजन" व्यवस्था के विकास कार्यों का पूरा लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि भाजपा सत्ता को सेवा का माध्यम मानकर दिल्ली के विकास के लिए काम कर रही है।
 
दिल्ली भाजपा अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा ने कहा कि इन्द्रप्रस्थ विकास पार्टी का भाजपा में विलय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और विकास की नीतियों से प्रभावित होकर लिया गया निर्णय है। उन्होंने कहा कि इससे 16 वार्डों के लाखों लोगों को सरकार की विकास योजनाओं का सीधा लाभ मिलेगा। उन्होंने दावा किया कि भाजपा सरकार बनने के बाद दिल्ली में सभी पार्षदों को समान रूप से विकास कार्यों के लिए फंड उपलब्ध कराया गया है।
 
मुकेश गोयल ने कहा कि वर्ष 2023 में आम आदमी पार्टी की नगर निगम सरकार के दौरान उन्हें नेता सदन बनाया गया था, लेकिन उस कार्यकाल में विकास कार्य नहीं हुए। उन्होंने आरोप लगाया कि पार्षदों को पर्याप्त बजट नहीं मिला और केवल बयानबाजी होती रही। उन्होंने कहा कि इन्द्रप्रस्थ विकास पार्टी बनाने के बाद भाजपा का सहयोग मिला, इसलिए सभी 16 पार्षदों ने सर्वसम्मति से बिना किसी शर्त भाजपा में शामिल होने का फैसला किया।
भाजपा में शामिल हुए 16 पार्षद
 
मुकेश गोयल (वार्ड-15), हेमचंद गोयल (181), देवेंद्र कुमार (196), उषा शर्मा (72), दिनेश कुमार (2), सुमन अनिल राणा (22), मनीषा जसवीर कराला (33), बाबी जी (43), रूनाकक्षी शर्मा (88), राजेश लाडी (99), साहिब कुमार (107), राखी यादव (108), कमल भारद्वाज (148), लीना कुमार (149), हिमानी जैन (153) और अशोक पांडेय (109)

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें