नवीनतम
फीचर्ड
भारत
बांसी में फायर स्टेशन और औद्योगिक क्षेत्र की मांग तेज, व्यापार संगठन ने एडीएम को सौंपा ज्ञापन
बांसी नगर की व्यापारिक और औद्योगिक संभावनाओं को मजबूत करने की मांग को लेकर उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन के प्रतिनिधि मंडल ने मंगलवार को अपर जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा।
स्वतंत्र प्रभात संवाददाता
सिद्धार्थनगर ।
बांसी नगर की व्यापारिक और औद्योगिक संभावनाओं को मजबूत करने की मांग को लेकर उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन के प्रतिनिधि मंडल ने मंगलवार को अपर जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। संगठन ने नगर में फायर स्टेशन की स्थापना के साथ ही बांसी को नवीन औद्योगिक क्षेत्र के रूप में विकसित किए जाने की मांग उठाई।
व्यापारियों ने कहा कि बांसी घनी आबादी वाला प्रमुख व्यावसायिक केंद्र है। आगजनी जैसी आपात स्थिति में दूर स्थित दमकल केंद्र से वाहनों के पहुंचने में लगने वाला समय भारी पड़ सकता है। हाल में सामने आई आग की घटनाओं को देखते हुए संगठन ने नगर में शीघ्र भूमि चिह्नित कर आधुनिक संसाधनों से लैस फायर स्टेशन स्थापित करने की मांग की।
प्रतिनिधिमंडल ने बांसी को नवीन औद्योगिक क्षेत्र घोषित करने की मांग भी प्रमुखता से रखी। पदाधिकारियों के अनुसार रेलवे विस्तार, स्वीकृत माल गोदाम और शामली एक्सप्रेस से जुड़ी परिवहन सुविधाओं के कारण क्षेत्र में उद्योगों के विकास की पर्याप्त संभावनाएं हैं। औद्योगिक सर्वेक्षण के लिए जिले में पहुंची टीम से बांसी और आसपास के क्षेत्रों का निरीक्षण कर औद्योगिक क्षेत्र के लिए प्रस्ताव तैयार करने का आग्रह किया गया।
संगठन का कहना है कि बांसी में औद्योगिक क्षेत्र विकसित होने से स्थानीय स्तर पर नए उद्योग स्थापित होंगे, रोजगार के अवसर बढ़ेंगे और व्यापारिक गतिविधियों को भी गति मिलेगी।
इस दौरान जिलाध्यक्ष अजय कसौधन, महामंत्री भीमचंद कसौधन, बांसी अध्यक्ष मंगल चौरसिया, सरदार स्वर्ण सिंह, नरेश चंदवानी और आकाश मिश्रा सहित संगठन के अन्य पदाधिकारी शामिल रहे।
breaking news Business News UP News local news uttar pradesh news industrial development siddharthnagar news economic development Siddharthnagar Latest News Rural Development Fire Station Demand Siddharthnagar Administration Local Business Employment Opportunities Trade Organization Traders Association Bansi News Industrial Area Bansi Industrial Area Bansi Fire Station Uttar Pradesh Industry Bansi Traders Ajay Kasaudhan Bhimchand Kasaudhan Mangal Chaurasia


Comments