विद्यालय में हर्षोल्लास से मनाया गया कजरी महोत्सव
कार्यक्रम की विशिष्ट अतिथि राधा शुक्ला (कवयित्री, प्रयागराज), अध्यक्ष साधना मिश्रा (समाज सेविका) तथा मुख्य अतिथि संध्या पांडे (समाज सेविका) रहीं।
स्वतंत्र प्रभात।
नैनी, प्रयागराज।
सरस्वती विद्या मंदिर माधव ज्ञान केंद्र में कजरी महोत्सव का आयोजन हर्षोल्लास एवं पारंपरिक उत्साह के साथ किया गया। विद्यालय के प्रधानाचार्य अजय कुमार मिश्र के कुशल निर्देशन में आयोजित इस कार्यक्रम का शुभारंभ माँ सरस्वती एवं भगवान शिव-पार्वती के समक्ष दीप प्रज्वलन के साथ हुआ।कार्यक्रम का संचालन मंजू द्विवेदी ने किया।
कार्यक्रम की विशिष्ट अतिथि राधा शुक्ला (कवयित्री, प्रयागराज), अध्यक्ष साधना मिश्रा (समाज सेविका) तथा मुख्य अतिथि संध्या पांडे (समाज सेविका) रहीं।
निर्णायक मंडल की भूमिका बबीता शर्मा (न्यूज़ रिपोर्टर, प्रयागराज) एवं रिंकू मिश्रा जी (शिक्षिका, प्राथमिक विद्यालय, प्रयागराज) ने निभाई।कजरी महोत्सव में महिलाओं ने पारंपरिक कजरी गायन, भजन एवं नृत्य की मनमोहक प्रस्तुतियों के माध्यम से अपनी प्रतिभा एवं सहभागिता का परिचय दिया।
कार्यक्रम में उपस्थित सभी महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर आयोजन को जीवंत बना दिया।कार्यक्रम की समस्त व्यवस्थाएँ विद्यालय की शिक्षिकाओं पदमा जी एवं रत्ना जी के कुशल निर्देशन में संपन्न हुईं। सभी शिक्षिकाओं ने पूर्ण समर्पण एवं सहभागिता के साथ कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।कजरी गीतों, भजनों एवं नृत्य की प्रस्तुतियों से विद्यालय परिसर का वातावरण लोक-संस्कृति एवं उल्लास से भर उठा। कार्यक्रम का सफल आयोजन भारतीय लोक परंपरा एवं संस्कृति के संरक्षण तथा नई पीढ़ी को अपनी सांस्कृतिक विरासत से जोड़ने की दिशा में एक सराहनीय प्रयास रहा।
swatantra prabhat prayagraj news स्वतंत्र प्रभात सरस्वती विद्या मंदिर uttar pradesh news सांस्कृतिक कार्यक्रम naini prayagraj उत्तर प्रदेश समाचार Cultural heritage नैनी प्रयागराज Women Participation School Event सांस्कृतिक विरासत प्रयागराज न्यूज Ajay Kumar Mishra स्कूल कार्यक्रम Cultural Event माधव ज्ञान केंद्र लोक संस्कृति लोक कला संरक्षण Madhav Gyan Kendra Saraswati Vidya Mandir अजय कुमार मिश्र Folk Culture Kajri Mahotsav कजरी महोत्सव कजरी गायन Kajri Singing पारंपरिक कजरी Traditional Kajri भजन एवं नृत्य Bhajan and Dance महिला सहभागिता भारतीय लोक परंपरा Indian Folk Tradition प्रयागराज सांस्कृतिक कार्यक्रम Prayagraj Cultural Event Folk Art Preservation


Comments