नवीनतम
फीचर्ड
भारत
बेल्हा की बहनों की 1100 राखियां सीमा पर तैनात जवानों को भेजी गई
उन्होंने बताया कि एलायंस क्लब और महिला क्लब की ओर से पिछले 26 वर्षों से लगातार सैनिक भाइयों के लिए राखियां भेजने की परंपरा निभाई जा रही है।
स्वतंत्र प्रभात संवाददाता
प्रतापगढ़।
रक्षाबंधन के पर्व को लेकर बहनों ने देश की सीमाओं पर तैनात सैनिक भाइयों के लिए स्नेह और सम्मान का सूत्र राखी भेजा है।एलायंस क्लब इंटरनेशनल की पहल पर जिले की बहनों द्वारा तैयार की गई 1100 राखियां एकत्र कर राष्ट्रपति को भेजी गईं, ताकि ये रक्षा सूत्र देश की रक्षा में डटे जवानों तक पहुंच सके।
गुरुवार को एलायंस क्लब इंटरनेशनल के पदाधिकारियों ने क्लब के इंटरनेशनल डायरेक्टर एवं समाजसेवी रोशनलाल उमरवैश्य के नेतृत्व में सभी राखियां प्रधान डाकघर के माध्यम से राष्ट्रपति को भेजी गईं। इस अवसर पर रोशनलाल उमरवैश्य ने कहा कि देश की सीमाओं पर कठिन परिस्थितियों में तैनात वीर सैनिकों के त्याग और बलिदान का ऋण कभी चुकाया नहीं जा सकता। राखी का यह रक्षा सूत्र सैनिक भाइयों के प्रति बहनों के आत्मीय भाव का प्रतीक है और उनका मनोबल बढ़ाने का कार्य करता है।
उन्होंने बताया कि एलायंस क्लब और महिला क्लब की ओर से पिछले 26 वर्षों से लगातार सैनिक भाइयों के लिए राखियां भेजने की परंपरा निभाई जा रही है। डाक अधीक्षक ईसम सिंह ने एलायंस क्लब के इस प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि सैनिकों के प्रति सम्मान और अपनत्व का यह भाव समाज के लिए प्रेरणादायी है।
वहीं सीनियर पोस्टमास्टर संजय गुप्ता ने कहा कि प्रतापगढ़ की बहनों द्वारा भेजे गए ये रक्षा सूत्र सैनिक भाइयों को भावनात्मक संबल और नई ऊर्जा प्रदान करेंगे। क्लब की नॉर्थ जोन एडवाइजर पूनम गुप्ता ने ऑपरेशन सिंदूर का उल्लेख करते हुए कहा कि सैनिकों ने देशवासियों का मनोबल बढ़ाया है।इस अवसर पर शैलेंद्र पांडे निरीक्षक, प्रतिभा सहायक मंडली, अमित कुमार, श्रेया सिंह, सचिन शुक्ला, पूनम गुप्ता, श्वेता जायसवाल, डाली सिंह, रेखा उमरवैश्य, अर्चना खंडेलवाल, प्राची गुप्ता, डॉ. दयाराम मौर्य, संतोष कुमार, छेदीलाल, देवानंद, आदर्श कुमार, विवेक कुमार सहित क्लब के पदाधिकारी एवं सदस्य मौजूद रहे।
breaking news Indian Army Pratapgarh Armed Forces President Of India pratapgarh news local news uttar pradesh news soldiers raksha bandhan women empowerment Raksha Sutra social work operation sindoor indian post Pratapgarh News Update Uttar Pradesh News Update Community Service Alliance Club International Border Security Patriotism National Service community awareness Rakhi For Soldiers Rakhi Campaign Soldiers Welfare Respect For Soldiers Support Soldiers Patriotic Initiative Social Initiative Sisters For Soldiers Rakhi Collection 1100 Rakhis Head Post Office Pratapgarh Post Office Post Office Initiative Soldier Motivation Emotional Support Salute To Soldiers


Comments