नेपाल ले जाते कोल्डड्रिंक व मोटर साइकिल तथा अभियुक्त को पुलिस ने पकड़ा
बरामद सामान को अग्रिम विधिक कार्यवाही हेतु कस्टम कार्यालय ककरहवा भेज दिया गया।
स्वतंत्र प्रभात संवाददातालोटन(सिद्धार्थनगर)।
लोटन कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत नेपाल सीमा के निकट ग्राम करमैनी गांव के नेपाल मोड से भारी मात्रा में कोल्डड्रिंक सहित एक मोटर साइकिल व अभियुक्त पकड़ कर हरबंशपुर चौकी पुलिस ने कस्टम के हवाले किया।
जानकारी के अनुसार डॉ0 अभिषेक महाजन वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर के आदेश पर एवं प्रशान्त कुमार प्रसाद अपर पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में व विश्वजीत सौरयान क्षेत्राधिकारी सदर के कुशल पर्यवेक्षण में हरिओम कुशवाहा थानाध्यक्ष लोटन टीम द्वारा रविवार को अपराध एवं अपराधियों के रोकथाम तस्करी के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत थाना लोटन पुलिस टीम के द्वारा कुल 63.44 लीटर कोल्ड ड्रिंक स्प्राइट एक बोरे में 740 एमएल की कोल्ड ड्रिंक स्प्राइट की 56 अदद बोतल व दो झोले में 02 ली की 11अदद कोल्ड ड्रिंक स्प्राइट बोतल के साथ एक नेपाली अभियुक्त को मोटर साइकिल के साथ गांव करमैनी मोड़ से नेपाल राष्ट्र को जाने वाली पकडण्डी पर इण्डो नेपाल बॉर्डर पर चेकिंग के दौरान बरामद किया गया।
बरामद सामान को अग्रिम विधिक कार्यवाही हेतु कस्टम कार्यालय ककरहवा भेज दिया गया।गिरफ्तार अभियुक्त अखिलेश यादव उम्र 22 वर्ष पुत्र तीरथ यादव साकिन कोटही माई थाना लुम्बिनी जनपद रूपनदेही राष्ट्र नेपाल का निवासी है।
uttar pradesh police उत्तर प्रदेश पुलिस सिद्धार्थनगर Siddharthnagar nepal border india nepal border arrested accused चेकिंग अभियान crime control भारत नेपाल सीमा Police Action पुलिस कार्रवाई अपराध नियंत्रण गिरफ्तार अभियुक्त motorcycle seized अवैध तस्करी सीमा सुरक्षा Border Security मोटरसाइकिल बरामद Lotan Police तस्करी विरोधी अभियान Indo Nepal Border Anti Smuggling Drive एसएसपी सिद्धार्थनगर कस्टम विभाग Customs Department ककरहवा Kakrahwa **नेपाल तस्करी Nepal Smuggling कोल्डड्रिंक बरामद Cold Drink Seized स्प्राइट Sprite लोटन पुलिस हरबंशपुर चौकी Harbanshpur Police Outpost नेपाल बॉर्डर Illegal Smuggling Checking Drive कोल्डड्रिंक तस्करी Soft Drink Smuggling स्प्राइट बोतल Sprite Bottles Siddharthnagar SSP सीमा चौकी Border Outpost इंडो नेपाल बॉर्डर कस्टम ककरहवा Kakrahwa Customs नेपाल समाचार Nepal News**


Comments