Maritime India–Empowering Progress” विषय पर एक महत्वपूर्ण तकनीकी व्याख्यान का आयोजन किया गया
नवाचार के माध्यम से समुद्री क्षेत्र में दक्षता, सुरक्षा तथा पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा दिया जा सकता है
लखनऊ। राजधानी लखनऊ के द इंस्टीट्यूशन ऑफ इंजीनियर्स (इंडिया), उत्तर प्रदेश राज्य केंद्र, लखनऊ द्वारा राष्ट्रीय समुद्री दिवस (National Maritime Day) के अवसर पर दिनांक 5 अप्रैल 2026 को इंस्टीट्यूशन ऑफ इंजीनियर्स भवन, आई.ई.आई., रिवर बैंक कॉलोनी, लखनऊ में “Maritime India–Empowering Progress” विषय पर एक महत्वपूर्ण तकनीकी व्याख्यान का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य वक्ता के रूप में देवेंद्र पांडेय, चीफ इंजीनियर, मरीन वाइडशाइन मैनेजमेंट, सिंगापुर ने सहभागिता की।
अपने व्याख्यान में उन्होंने भारत के समुद्री क्षेत्र के विकास, वैश्विक व्यापार में इसकी भूमिका तथा “Maritime India–Empowering Progress” की अवधारणा पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि समुद्री क्षेत्र देश की अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है तथा बंदरगाह विकास, लॉजिस्टिक्स, समुद्री तकनीक और वैश्विक कनेक्टिविटी के माध्यम से भारत को एक सशक्त राष्ट्र बनाने में सहायक है। उन्होंने यह भी कहा कि आधुनिक तकनीक, डिजिटलीकरण और नवाचार के माध्यम से समुद्री क्षेत्र में दक्षता, सुरक्षा तथा पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा दिया जा सकता है।
हरित पोत (Green Shipping), स्मार्ट पोर्ट्स तथा सतत समुद्री प्रबंधन जैसी अवधारणाएं भविष्य के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी। कार्यक्रम की अध्यक्षता इं. वी.पी. सिंह, अध्यक्ष, आई.ई.आई. उत्तर प्रदेश राज्य केंद्र, लखनऊ द्वारा की गई। अपने अध्यक्षीय संबोधन में उन्होंने राष्ट्रीय समुद्री दिवस के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि भारत के समग्र विकास में समुद्री क्षेत्र की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है तथा इस क्षेत्र में नवाचार और तकनीकी उन्नति समय की आवश्यकता है।
उन्होंने मुख्य वक्ता का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संस्था भविष्य में भी ऐसे ज्ञानवर्धक एवं जनोपयोगी कार्यक्रमों का आयोजन करती रहेगी। कार्यक्रम के संयोजक इं. अनिल गुप्ता ने अतिथियों का स्वागत करते हुए कार्यक्रम की रूपरेखा प्रस्तुत की। कार्यक्रम का सफल संचालन एवं समन्वय संस्था के मानद सचिव इं. नीरेन्द्र कुमार निषाद द्वारा किया गया। उन्होंने सभी उपस्थित अभियंताओं, शिक्षाविदों एवं विद्यार्थियों के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया।
National Maritime Day Lucknow Maritime India Empowering Progress IEI Uttar Pradesh Center समुद्री क्षेत्र विकास Devendra Pandey Engineer Marine Management Singapore Green Shipping Concept Smart Ports India Logistics Maritime Sector River Bank Colony Lucknow Technical Lecture Event Indian Maritime Economy Port Development India Sustainable Marine Management Engineering Institution Program


Comments