राजनीति
हण्डिया पुलिस टीम द्वारा 01 वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार,।
कब्जे से चोरी का कुल 72.5 फीट पावर केबिल व 07 माड्यूल फाइबर केबिल बरामद।
स्वतंत्र प्रभात।
ब्यूरो प्रयागराज।
सहायक पुलिस आयुक्त हण्डिया के कुशल नेतृत्व में गंगानगर-जोन के थाना हण्डिया पर पंजीकृत मु0अ0सं0-58/26 धारा-305(ए)/331(4) भा0न्या0सं0 तथा मु0अ0सं0-60/26 धारा-303(2) भा0न्या0सं0 से सम्बंधित वांछित अभियुक्त राहुल शेख उर्फ कलीम शेख पुत्र बदरु जमाल उर्फ बबलू शेख उर्फ मिस्टर हाल पता फूलबाग थाना गोपीगंज जनपद भदोही उ0प्र0 व मूल निवासी ग्राम चचकी थाना पाकुड़ जनपद पाकुड़ राज्य झारखण्ड को थाना हण्डिया पुलिस टीम द्वारा आज दिनांक-08.02.2026 को थाना हण्डिया क्षेत्रान्तर्गत कस्बा हण्डिया स्थित नलकूप कालोनी के पास से उपरोक्त दोनों मुकदमों में चोरी हुए कुल 72.5 फीट पावर केबिल व 07 माड्यूल फाइबर केबिल तथा घटना में प्रयुक्त 01 स्टील की आरी के साथ गिरफ्तार किया गया । उक्त गिरफ्तारी/बरामदगी के आधार पर उपरोक्त दोनो मुकदमों में धारा-317(2) भा0न्या0सं0 की बढ़ोत्तरी कर नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही की गयी ।
उल्लेखनीय है कि अभियुक्त उपरोक्त द्वारा दिनांक-04.02.2026 को थाना हण्डिया क्षेत्रान्तर्गत ढेढ़ा गांव के पास रिलायन्स जियो कम्पनी के टावर की पावर केबिल तथा दिनांक-06.02.2026 को थाना हण्डिया क्षेत्रान्तर्गत ए0टी0 नगर के पास इण्डस टावर से 07 माड्यूल फाइबर केबिल व पावर केबिल चोरी की गयी थी जिसके सम्बंध मे थाना हण्डिया पर मु0अ0सं0-58/26 तथा मु0अ0सं0-60/26 उपरोक्त पंजीकृत किया गया था । धारा-305(ए)/331(4) भा0न्या0सं0 व बढ़ोत्तरी धारा-317(2) भा0न्या0सं0 थाना हण्डिया प्रयागराज ।
थाना नवाबगंज पुलिस द्वारा 01 वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से पीडिता/अपह्रता सकुशल बरामद
स्वतंत्र प्रभात ब्यूरो प्रयागराजनबावगंज पर पंजीकृत मु0अ0सं0-689/25 धारा-137(2) भा0न्या0सं0 से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त राहुल पटेल पुत्र स्व0 सुरेश कुमार पटेल निवासी काटी अखैवरपुर थाना हथिगवां जनपद प्रतापगढ़ को थाना नबावगंज पुलिस टीम द्वारा आज दिनांक-08.02.2026 को थाना नबावगंज क्षेत्रान्तर्गत भगौतीपुर तिराहे के पास से गिरफ्तार किया गया । मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित अपहृता/पीड़िता को सकुशल बरामद किया गया तथा साक्ष्य संकलन एवं पीड़िता के बयान के आधार पर मुकदमा उपरोक्त में धारा-64(1) भा0न्या0सं0 व ¾पॉक्सो एक्ट की बढ़ोत्तरी कर नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही की गयी ।

Comments