सिंदुरिया में कृषि निवेश मेला गोष्ठी का आयोजन, किसानों को फसल बीमा और नवीनतम कृषि पद्धतियों की साझा की गई जानकारी

फसल सुरक्षा, पोषक तत्व प्रबंधन, भूमि जाँच और कीटनाशक दवाओं के सही समय पर प्रयोग करने की दी गई जानकारी।

राजेश तिवारी Picture
Published On

अजित सिंह/राजेश तिवारी ( ब्यूरो रिपोर्ट) 

सोनभद्र /उत्तर प्रदेश-

मंगलवार को चोपन स्थित किसान कल्याण केंद्र सिंदुरिया में कृषि निवेश मेला गोष्ठी एवं विकास खंड स्तरीय रबी गोष्ठी 2025 का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में सिंदुरिया के पूर्व प्रधान रामनारायण पांडे, प्रगतिशील कृषक शर्मा प्रसाद तिवारी और राजकुमार तिवारी सहित 200 से अधिक किसानों ने भाग लिया। गोष्ठी का मुख्य उद्देश्य किसानों को कृषि की नवीनतम पद्धतियों और रबी फसलों की समय पर बुवाई के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान करना था।

IMG-20251231-WA0011

मां की डांट से नाराज होकर घर से निकली युवती निगोहां में भटकी, मिशन शक्ति टीम ने परिजनों से मिलाया Read More मां की डांट से नाराज होकर घर से निकली युवती निगोहां में भटकी, मिशन शक्ति टीम ने परिजनों से मिलाया

बीज गोदाम प्रभारी रंजीत प्रजापति ने इस विषय पर विस्तार से बताया। सहायक विकास अधिकारी कृषि रक्षा, डॉ. राम कैलाश ने फसल सुरक्षा, पोषक तत्व प्रबंधन, भूमि जांच और कीटनाशकों एवं दवाओं के सही समय पर प्रयोग तथा उनकी उपलब्धता पर महत्वपूर्ण जानकारी दी। इसके अतिरिक्त विकास पांडेय ने किसानों को फसल बीमा योजना के बारे में जागरूक किया।

कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा का जन्मदिन धूमधाम से मनाया Read More कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा का जन्मदिन धूमधाम से मनाया

इस अवसर पर कृषि विभाग के कई कर्मचारी उपस्थित रहे, जिनमें आशीष पाठक (एटीएम), शिवदत्त पांडे (बीटीएम) और भुवनेश्वर प्रसाद (एटीएम) शामिल थे। गोष्ठी का सफल आयोजन और संचालन राजकीय बीज भंडार चोपन के प्रभारी विपिन शर्मा द्वारा किया गया। यह गोष्ठी सिंदुरिया, वर्दियां, महलपुर, सेमिया, घोरिया, नेवारी, टापू, चंदौली, घटिहटा और आग़ोरी सहित विभिन्न गांवों के किसानों के लिए लाभकारी रही।

छठ पर्व को लेकर सोनभद्र पुलिस अलर्ट, एसपी अभिषेक वर्मा ने किया छठ घाटों का निरीक्षण Read More छठ पर्व को लेकर सोनभद्र पुलिस अलर्ट, एसपी अभिषेक वर्मा ने किया छठ घाटों का निरीक्षण

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें

नवीनतम समाचार