Haryana: हरियाणा रोडवेज के इस डिपो को मिलीं 15 नई बीएस-6 बसें, जल्द चलेंगी लंबे रूटों पर

Sandeep Kumar  Picture
Published On

Haryana News: हरियाणा रोडवेज के चरखी दादरी डिपो के बेड़े में अब जल्द ही 15 नई बीएस-6 बसें शामिल होने जा रही हैं। इन बसों के आने से डिपो की सेवाओं को मजबूती मिलेगी और यात्रियों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी, खासकर लंबे रूटों पर सफर करने वाले यात्रियों को काफी राहत मिलने की उम्मीद है।

इन बसों की पासिंग प्रक्रिया 8 अक्टूबर (मंगलवार) को निर्धारित थी, लेकिन सरकारी अवकाश के चलते यह प्रक्रिया पूरी नहीं हो सकी। अब इनकी पासिंग आगामी 14 अक्टूबर को की जाएगी। पासिंग के तुरंत बाद इन्हें विभिन्न लंबे रूटों पर चलाया जाएगा।

बेड़े में अब 123 बसें होंगी

वर्तमान में चरखी दादरी डिपो के पास 108 बसें हैं, जिनमें 15 किलोमीटर स्कीम की बसें भी शामिल हैं। लंबे और लोकल रूटों पर बसों की कमी के चलते अब तक यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता था। लेकिन 15 नई बसों के आने से डिपो की कुल बस संख्या बढ़कर 123 हो जाएगी, जिससे रूट कवर करने की क्षमता में इज़ाफा होगा।

50 हजार विद्यार्थियों को टैबलेट वितरित करेंगे मुख्यमंत्री योगी Read More 50 हजार विद्यार्थियों को टैबलेट वितरित करेंगे मुख्यमंत्री योगी

विभाग द्वारा इन बसों के इंश्योरेंस और अन्य कागजी औपचारिकताएं पहले ही शुरू कर दी गई हैं ताकि पासिंग होते ही इन्हें तुरंत सेवा में लगाया जा सके।

सीएम योगी ने वानिकी एवं औद्यानिकी विश्वविद्यालय की रखी आधारशिला, 55 विकास परियोजनाओं की दी सौगात Read More सीएम योगी ने वानिकी एवं औद्यानिकी विश्वविद्यालय की रखी आधारशिला, 55 विकास परियोजनाओं की दी सौगात

बीएस-4 बसों की वापसी ने बढ़ाई थी परेशानी

सितंबर महीने में डिपो की 3 बीएस-4 बसें हिसार और 15 बसें पंचकुला भेज दी गई थीं, जिससे स्थानीय यातायात व्यवस्था पर बुरा असर पड़ा और यात्रियों को लंबा इंतजार करना पड़ा। अब बीएस-6 मानकों वाली ये 15 बसें उसी कमी को पूरा करेंगी।

कुख्यात अपराधी ने जदिया थानाध्यक्ष को पहनाई माला, फोटो-रील वायरल  Read More कुख्यात अपराधी ने जदिया थानाध्यक्ष को पहनाई माला, फोटो-रील वायरल 

About The Author

Sandeep Kumar  Picture

imskarwasra@gmail.com

संदीप कुमार मीडिया जगत में पिछले 2019 से ही सक्रिय होकर मीडिया जगत में कार्यरत हैं। अख़बार के अलावा अन्य डिजिटल मीडिया के साथ जुड़े रहे हैं। संदीप का पॉलिटिकल न्यूज, जनरल न्यूज में अनुभव रहा है। साथ ही ऑनलाइन खबरों में काफी अनुभव है l 

Post Comments

Comments