टक्कर के बाद बाइक से निकली शराब, लोगों की भीड़ देख पुलिस ने जब्त की बोतलें

घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है

अजय यादव Picture
Published On

पीपरा: बिहार में सख्त शराबबंदी के बावजूद अवैध शराब तस्करी के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। ताजा मामला पीपरा बाजार का है, जहां सड़क दुर्घटना के बाद एक चौंकाने वाला नजारा देखने को मिला। दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई, जिसमें एक बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त होकर सड़क पर गिर गई।

हैरानी की बात यह रही कि जैसे ही बाइक गिरी, उसमें से शराब की कई बोतलें सड़क पर बिखर गईं। यह देख वहां मौजूद लोग दंग रह गए। मौके पर पहुंची भीड़ में से कुछ लोग शराब की बोतलें उठाकर भागने लगे। वहीं, किसी ने घटना की सूचना पुलिस को दे दी।

सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और क्षतिग्रस्त बाइक को जब्त कर लिया। तलाशी के दौरान पुलिस को बाइक से बड़ी संख्या में शराब की बोतलें बरामद हुईं। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिससे इलाके में चर्चा तेज हो गई है।

पुलिस कर रही मामले की जांच

DM-SP की रात वाली दबिश: सड़क पर उतरा प्रशासन Read More DM-SP की रात वाली दबिश: सड़क पर उतरा प्रशासन

इस घटना को लेकर पीपरा थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने बताया कि बाइक को जब्त कर लिया गया है और उसमें से शराब की कई बोतलें बरामद की गई हैं। पुलिस अब यह जांच कर रही है कि यह शराब कहां से लाई जा रही थी और इसे कहां सप्लाई किया जाना था। पुलिस का कहना है कि दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

ईवीएम-वीवीपैट वेयरहाउस का डीएम ने किया निरीक्षण, मतदाता सूची पुनरीक्षण पर दिए निर्देश Read More ईवीएम-वीवीपैट वेयरहाउस का डीएम ने किया निरीक्षण, मतदाता सूची पुनरीक्षण पर दिए निर्देश

यह घटना शराब तस्करों के नए-नए हथकंडों को उजागर करती है, जो पुलिस और प्रशासन के लिए बड़ी चुनौती बनते जा रहे हैं।

पहचान बनाए रखने की जंग, मतदाता सूची पुनरीक्षण को लेकर पड़रिया पंचायत भवन में विशेष कैंप Read More पहचान बनाए रखने की जंग, मतदाता सूची पुनरीक्षण को लेकर पड़रिया पंचायत भवन में विशेष कैंप

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें