मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ वकीलों का जोरदार प्रदर्शन

प्रदर्शन के दौरान अधिवक्ताओं ने मुख्य चुनाव आयुक्त का पुतला फूंककर अपना विरोध दर्ज कराया। वकीलों ने चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर सवाल उठाते हुए आरोप लगाया कि आयोग की कार्यप्रणाली प्रभावित हुई है।

Abhinav Shukla Picture
Published On

स्वतंत्र प्रभात।
 
 ब्यूरो प्रयागराज ।
 
मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सोमवार को इलाहाबाद हाईकोर्ट के अधिवक्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया। सैकड़ों की संख्या में वकीलों ने हाईकोर्ट से मार्च निकालते हुए सिविल लाइंस स्थित सुभाष चौराहे तक पहुंचकर केंद्र सरकार और चुनाव आयोग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
 
प्रदर्शन के दौरान अधिवक्ताओं ने मुख्य चुनाव आयुक्त का पुतला फूंककर अपना विरोध दर्ज कराया। वकीलों ने चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर सवाल उठाते हुए आरोप लगाया कि आयोग की कार्यप्रणाली प्रभावित हुई है।
 
'वोट चोरी' के मुद्दे पर उठाए सवाल
 
प्रदर्शन कर रहे अधिवक्ताओं ने 'वोट चोरी' के आरोपों का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि चुनाव प्रक्रिया की निष्पक्षता और पारदर्शिता लोकतंत्र के लिए बेहद जरूरी है। वकीलों ने मांग की कि गंभीर आरोपों के बीच मुख्य चुनाव आयुक्त को अपने पद से इस्तीफा देना चाहिए।
 
अधिवक्ताओं ने चुनाव प्रक्रिया में पारदर्शिता सुनिश्चित करने और लोकतांत्रिक व्यवस्था में जनता का विश्वास बनाए रखने की मांग भी की। प्रदर्शन के दौरान क्षेत्र में हलचल रही।
 
 

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें