अनियंत्रित होकर दर्शनार्थियों से भरी बोलेरो पलटी, एक दर्जन दर्शनार्थी घायल
मीरजापुर।
मीरजापुर।चील्ह टोटो बचाने के चक्कर में अनियंत्रित होकर दर्शनार्थियों से भरी पलटी बोलेरो एक दर्जन दर्शनार्थी घायल । वाराणसी जनपद के फूलपुर थाना क्षेत्र के फूलपुर निवासी 48 वर्षीय दिलीप कनौजिया अपने परिवार के महिलाओं बच्चों के साथ बोलेरो से सोमवार की सुबह 8:00 बजे विंध्याचल दर्शन करने जा रहे थे कि जैसे ही चील्ह थाना क्षेत्र के मिर्जापुर औराई मार्ग पर शेख डडीया गांव के पास पहुंचे थे कि सामने से जा रही टैंकर को ओवरटेक करते समय अचानक सामने से टोटो आ गया

जिसको बचाने के चक्कर में अनियंत्रित होकर बोलोरो सड़क किनारे पलट गई बोलेरो का चारों चक्का ऊपर हो जाने से मौके पर अपरा तफरी मच गई घटना को देख मौके पर पहुंचे स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना समाजसेवी रवि यादव व चील्ह पुलिस को दी घटना की सूचना पर पहुंचे समाजसेवी रवि यादव ने स्थानीय लोगों की सहायता से सभी को बोलेरो से निकलकर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चील्ह पहुंचाया जहां 4 वर्षीय शिवांश, 6 वर्षीय सोनाक्षी ,45 वर्षीय सरिता, 24 वर्षीय नंदिनी ,4 वर्षीय सीतांशु, सहित दिलीप कनौजिया व घर की महिलाओं समेत कुल बोलोरो मे सवार 10 लोग घायल हो गए थे सभी का उपचार प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चील्ह में कराया गया घटना की सूचना
पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई थी तत्पश्चात हालत सामान्य होने पर सभी को ऑटो में बैठा कर सभी को विंध्याचल दर्शन करने के लिए भेज दिया गया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी धीरज जायसवाल ने बताया कि सभी लोगों को मामूली चोटे आई थी सभी का उपचार कर दिया गया है सब की हालत सामान्य है उपचार के उपरांत सभी को विंध्याचल दर्शन के लिए भेज दिया गया। उपनिरीक्षक प्रहलाद यादव ने
बताया कि टैंकर को ओवरटेक करते समय अचानक टोटो सामने आ जाने से अनियंत्रित होकर बोलेरो पलट गई जिसमें सवार 10 लोगों को मामूली चोट आई सभी का प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चील्ह में उपचार कराया गया हालात सामान्य होने पर सभी को विंध्याचल दर्शन करने के लिए ऑटो में बैठाकर भेज दिया गया।


Comments