शारदीय नवरात्र के दूसरे दिन मां शीतला के दरबार में उमड़ी भक्तों की भीड़।

प्रवीण तिवारी Picture
Published On

मीरजापुर।

मीरजापुर।हलिया क्षेत्र के गड़बड़ा धाम स्थित मां शीतला मंदिर में शारदीय नवरात्र के दूसरे दिन सोमवार को भक्तों की भीड़ देखने को मिली। आश्विन मास के शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि पर मां ब्रह्मचारिणी की आराधना के लिए भोर से ही श्रद्धालु मंदिर पहुंचने लगे। सुबह होने के साथ ही दर्शनार्थियों की संख्या में लगातार इजाफा होता गया श्रद्धालु हाथों में नारियल चुनरी और फूल-माला लेकर मां के जयकारे लगाते हुए दर्शन के लिए

 

अनियंत्रित ट्रक ने आगे चल रही कार में मारी टक्कर महिला की हुई मौत, तीन घायल  Read More अनियंत्रित ट्रक ने आगे चल रही कार में मारी टक्कर महिला की हुई मौत, तीन घायल 

आगे बढ़ते रहे। मां के दरबार में हाजिरी लगाने के लिए मीरजापुर सहित आसपास के जनपदों और प्रयागराज से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। सुबह की आरती के समय मंदिर परिसर भक्तिमय वातावरण में डूब गया। भक्तों ने मां ब्रह्मचारिणी की पूजा-अर्चना कर परिवार की सुख-शांति, समृद्धि और खुशहाली की कामना की। मंदिर में महिलाओं और बच्चों के साथ बुजुर्ग श्रद्धालुओं की भी अच्छी-खासी भीड़ रही। पूरे दिन धाम में धार्मिक उत्साह और भक्ति का माहौल बना रहा।दर्शन के दौरान श्रद्धालुओं

डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन एवं चार-बिन, कूड़ा पृथक्करण जागरूकता अभियान Read More डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन एवं चार-बिन, कूड़ा पृथक्करण जागरूकता अभियान

 

ने मां को नारियल, चुनरी, फल-फूल, गुड़हल की माला तथा हलवा-पूड़ी चढ़ाकर विधि-विधान से पूजन किया। भक्तों ने माता रानी के समक्ष शीश नवाकर अपनी मनोकामनाओं की।मेला प्रभारी श्यामलाल ने बताया कि शारदीय नवरात्रि दूसरा दिन और सोमवार होने के कारण सुबह से ही दर्शनार्थियों का आगमन शुरू हो गया था और देर रात तक भक्तों के पहुंचने का सिलसिला बना रहा। इस दौरान लगभग, देर रात तक करीब 40 हजार से अधिक श्रद्धालु मां शीतला का दर्शन कर चुके थे।

अनियंत्रित होकर दर्शनार्थियों से भरी बोलेरो पलटी, एक दर्जन दर्शनार्थी घायल  Read More अनियंत्रित होकर दर्शनार्थियों से भरी बोलेरो पलटी, एक दर्जन दर्शनार्थी घायल 

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें

नवीनतम समाचार