स्वच्छता अभियान में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, समय-सीमा में पूरा करें आकलन कार्य : डीडीसी

लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान की समीक्षा बैठक में शौचालय निर्माण, लाभुकों के भुगतान और पर्वों पर विशेष स्वच्छता अभियान की तैयारियों पर हुई चर्चा

BIHAR SWATANTRA PRABHAT Picture
Published On

सुपौल। जिले में स्वच्छता अभियान को प्रभावी बनाने और निर्धारित लक्ष्यों को समय पर पूरा करने को लेकर शनिवार को विकास आयुक्त इन्द्रवीर कुमार की अध्यक्षता में लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान (एलएसबीए) के अंतर्गत ‘स्वच्छ सेवा आकलन’ विषय पर प्रशिक्षण-सह-समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले के सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी, प्रखंड समन्वयक, पंचायत सचिव और जीविका के बीपीएम शामिल हुए। इस अवसर पर निदेशक, डीआरडीए, जिला समन्वयक एवं जिला सलाहकार भी मौजूद रहे।

बैठक के दौरान संबंधित पदाधिकारियों और कर्मियों को ‘स्वच्छ सेवा आकलन’ की प्रक्रिया, इसके विभिन्न पहलुओं तथा विभागीय दिशा-निर्देशों के अनुरूप आकलन कार्य पूरा करने की जानकारी दी गई। विकास आयुक्त ने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्धारित समय-सीमा के भीतर आकलन कार्य पूरा करने का निर्देश दिया। उन्होंने कार्यों के निष्पादन में गंभीरता और तत्परता बरतते हुए निर्धारित लक्ष्यों के अनुरूप प्रगति सुनिश्चित करने पर जोर दिया।

शौचालय निर्माण और भुगतान की हुई समीक्षा

बैठक में लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान के तहत संचालित विभिन्न योजनाओं एवं कार्यों की प्रगति की समीक्षा की गई। इस दौरान महादलित टोलों में शौचालय निर्माण, व्यक्तिगत घरेलू शौचालय (आईएचएचएल) के निर्माण तथा लाभुकों को भुगतान की स्थिति पर विस्तार से चर्चा हुई। अधिकारियों को लंबित कार्यों की समीक्षा कर उनके समयबद्ध निष्पादन की दिशा में आवश्यक कदम उठाने को कहा गया।

पर्वों पर चलेगा विशेष स्वच्छता अभियान

आगामी पर्वों को देखते हुए जिले में विशेष स्वच्छता अभियान चलाने की तैयारियों पर भी चर्चा की गई। विकास आयुक्त ने संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि पर्वों के दौरान ग्रामीण क्षेत्रों में साफ-सफाई की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। स्वच्छता संबंधी गतिविधियों के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए सभी विभागों और संबंधित कर्मियों के बीच बेहतर समन्वय बनाए रखने पर भी बल दिया गया।

सेवा संकल्प अभियान के तहत नानकमता पहुंचे मुख्यमंत्री धामी, दिया स्वच्छता का संदेश Read More सेवा संकल्प अभियान के तहत नानकमता पहुंचे मुख्यमंत्री धामी, दिया स्वच्छता का संदेश

उन्होंने कहा कि स्वच्छता अभियान के तहत निर्धारित मानकों का पालन करते हुए लंबित कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जाए, ताकि जिले में स्वच्छ एवं साफ-सुथरा वातावरण बनाए रखा जा सके। बैठक में अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में कार्यों की नियमित निगरानी करते हुए अपेक्षित प्रगति सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया।

DM-SP की रात वाली दबिश: सड़क पर उतरा प्रशासन Read More DM-SP की रात वाली दबिश: सड़क पर उतरा प्रशासन

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें