कसया : भक्तों की पुकार सुनते ही दौड़े चले आते हैं भगवान: वेदांती

कसया सरकारी वृद्धाश्रम में श्रीमद भागवत कथा के सातवें दिन उमड़ी भक्तों का सैलाब

प्रमोद रौनियार Picture
Published On

पडरौना, कुशीनगर। कसया नगर स्थित वृद्धाश्रम में चल रहे श्रीमद भागवत कथा के सातवें दिन कथा का रसपान कराते हुए कथावाचक वेदांती नन्दन ने कहा कि भगवान हमेशा भक्तों की पुकार सुनते ही दौड़े चले आते हैं। उनकी लीलाओं में अगर परीक्षा है तो उसमें भी कल्याण की ही भावना समाहित है। उन्होंने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण ने एक बार रुकमणी जी की परीक्षा लेकर उनके क्रोध की भावना का शमन किया। 

IMG-20261008-WA0084

कथा का शुभारंभ यजमान नीलम पांडेय एवं मनोज पांडेय द्वारा व्यासगद्दी के पूजन से हुआ। कथावाचक ने कहा कि ज्ञान और प्रेम की सीमा नही है। इसी क्रम में उन्होंने भगवान श्रीकृष्ण और सुदामा जी के मित्रता के प्रसंग को सुनाते हुए मित्रता धर्म को उत्कृष्ठ सामाजिक व्यवहार बताया। कथा में नृत्य करते, ताली बजाते व प्रसन्न होते वृद्धाश्रम के महिला व पुरूषों को देख आयोजकों का उत्साह परवान चढ रहा है।

बतौर अतिथि किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष गोपेश्वर त्रिपाठी, नवनियुक्त क्षेत्रीय अध्यक्ष रामानन्द उर्फ नन्हे, क्षेत्रीय विधायक रजनीकांत मणि त्रिपाठी, पूर्व दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री डॉ बीएन सिंह, कपिलदेव सिंह, डॉ मनोज सिंह जिला उपाध्यक्ष किसान मोर्चा बस्ती, कुंवर प्रताप सिंह, पप्पू सिंह सहित अन्य अतिथियों का स्वागत आयोजक प्रताप ट्रस्ट के महासचिव एवं आयोजक शत्रुघ्न शाही, संचालिका रागिनी सिंह रज्जू ने किया। 

सीएचसी के शिलान्यास कार्यक्रम में सांसद व विधायक के समर्थकों के बीच मंच पर मारपीट विवाद होने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल Read More सीएचसी के शिलान्यास कार्यक्रम में सांसद व विधायक के समर्थकों के बीच मंच पर मारपीट विवाद होने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

इस दौरान प्रधानाचार्य रमेश सिंह, रमावती, किरन जायसवाल, ममता यादव, सुरेश प्रसाद गुप्त, सुजीत कुमार दास, चेतन शर्मा, अरुण कुमार राव ,विधिक प्राधिकरण के रामाश्रय पांडेय, आचार्य पुरूषोत्तम तिवारी, जितेंद्र मिश्र सहित क्षेत्रीय जन मौजूद रहे।

ककरहवा के ऐतिहासिक रामलीला में रावण के पुतले का दहन होते ही गूंज उठा श्रीराम का जयघोष Read More ककरहवा के ऐतिहासिक रामलीला में रावण के पुतले का दहन होते ही गूंज उठा श्रीराम का जयघोष

Post Comments

Comments