बृजभूषण तिवारी का जीवन सरल एवं सादगी पूर्ण रहा

कार्यक्रम में पद्म विभूषण नेता जी मुलायम सिंह यादव एवं स्मृति शेष बृजभूषण तिवारी के चित्र पर माल्यार्पण और पुष्पांजलि अर्पित किया गया।

Abhinav Shukla Picture
Published On

स्वतंत्र प्रभात संवाददाता
 
 सिद्धार्थनगर।
 
समाजवादी शिक्षक सभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मणेन्द्र मिश्रा के संयोजन में समाजवादी चिंतक, विचारक, कई बार सांसद और समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रहे स्वर्गीय बृजभूषण तिवारी की जयंती अवसर पर शोहरतगढ़ विधानसभा के गौहनिया चौराहे पर मंगलवार को उनके साथियों,सहयोगियों, सेवानिवृत्त शिक्षकों और लोकतंत्र रक्षक सेनानियों का विशाल सम्मान समारोह एवं पीडीए स्वाभिमान एप सदस्यता अभियान का शुभारंभ किया गया।
 
कार्यक्रम में पद्म विभूषण नेता जी मुलायम सिंह यादव एवं स्मृति शेष बृजभूषण तिवारी के चित्र पर माल्यार्पण और पुष्पांजलि अर्पित किया गया। इस अवसर पर 500 विभूतियों को अंगवस्त्र और समाजवादी साहित्य भेंट कर सम्मानित किया गया। वक्ताओं ने बृजभूषण तिवारी से जुड़े कई संस्मरण साझा कर उनकी स्मृति को याद किया। इसी क्रम मे समाजवादी स्वाभिमान एप के माध्यम से सदस्यता अभियान की शुरुआत भी किया गया।
 
आयोजन में समाजवादी सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव,लोकप्रिय समाजवादी गायक एवं भोजपुरी अभिनेता  रवि रांझा ने कई गीतों की प्रस्तुति दिया। आयोजन समिति की ओर से  रवि रांझा को मां सरस्वती की कांस्य प्रतिमा,बाबा साहब का प्रतीक चिन्ह, अंग वस्त्र और साल भेंटकर सम्मानित किया गया।
 
आयोजक एवं संयोजक, समाजवादी शिक्षक सभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष  मणेन्द्र मिश्रा ने अपने संबोधन में कहा कि बृजभूषण तिवारी राष्ट्रीय नेता एवं सच्चे समाजवादी थे। उनका व्यक्तिव भेदभाव विरोधी था। वे आजीवन सामाजिक विषमता को दूर करने में समर्पित रहे।
 
कार्यक्रम को  जिलाध्यक्ष  लालजी यादव, विधायक सैय्यदा खातून, मुरलीधर मिश्रा, वीरेंद्र तिवारी,पूर्व विधायक अमर चौधरी,  राम मिलन भारती, लोकतंत्र रक्षक सेनानी बेचई यादव, जुबैदा चौधरी ने सम्बोधित किया। इस दौरान कमरुज्जमा, हरिराम यादव सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें