मिशन शक्ति फेज- 6.0 का जोन नगर, गंगानगर, यमुनानगर व रिजर्व पुलिस लाइन्स कमि0 प्रयागराज  में कार्यक्रम आयोजित 

Abhinav Shukla Picture
Published On

स्वतंत्र प्रभात।
 
ब्यूरो प्रयागराज । दयाशंकर त्रिपाठी 
 
 
 
 
 कमिश्नरेट प्रयागराज के 640 ग्राम प्रहरी/ग्राम चौकीदारों को सम्मानित  किया गया तथा  ट्रैफिक संचालन के माध्यम से ट्रैफिक नियमों के संचालन के सम्बन्ध में जागरूकता कार्यक्रम में यातायात संचालन में नियोजित महिला पुलिस कर्मियो तथा NCC महिला कैडेट्स द्वारा जागरूकता कार्यक्रम में प्रतिभाग किया गया तथा महिला सुरक्षा सम्बन्धी एक भव्य सम्मान/जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित कर मिशन शक्ति से सम्बन्धित प्रचार प्रसार सामग्री वितरित की गयी। 1002020185 (2)
 
इसी प्रकार जोन नगर, गंगानगर, यमुनानगर में मिशन शक्ति, महिला बीट एवं एन्टी रोमियो पुलिस अधिकारियों/कर्मचारियों द्वारा कार्यक्रम आयोजित किए गए जो निम्नवत् हैं  –
 
● जोन नगर – नाजरेथ हॉस्पिटल से हनुमान मंदिर सिविल लाइंस थाना, ARK टावर प्रीतम नगर थाना धूमनगंज,काली माता मंदिर भावापुर मार्केट, ललिता देवी मंदिर से बरगढ़ घाट तक थाना अतरसुइया, संभूनाथ  इंस्टीट्यूट झलवा पीपलगांव थाना एयरपोर्ट, कालीबाड़ी मंदिर,आर्य कन्या डिग्री कॉलेज,सत्ती चौरा, इस्कॉन मंदिर बलुआ घाट थाना मुट्ठीगंज, NCC महिला कैडेट को ट्रैफिक पुलिस व थाने की मिशन शक्ति टीम द्वारा ट्रैफिक संचालन थाना पुरामुफ्ती,हाथी पार्क थाना सिविल लाइंस,।गुरु माधव प्रसाद कॉलेज राजरुपपुर थाना धूमनगंज, बड़ी बगिया दुर्गा पंडाल ईश्वर शरण थाना कर्नलगंज, मोतीलाल नेहरू  कैंपस थाना जार्जटाऊन, बैहराना से बांगड़ चौराहा थाना कीडगंज, पजावा चौराहा से एसएस खन्ना थाना अतरसुईया ।    
 
● जोन गंगानगर - ग्राम दोनाइया चौराहा थाना बहरिया,एक्सेल कॉन्वेंट स्कूल थाना सोरांव, सरायममरेज बाजार थाना सरायममरेज, कस्बा हंडिया में जंघई तिराहा से मानस हाल हंडिया,सीताराम इंटर कालेज बाबूगंज थाना फूलपुर, क्षेत्र के पंडालों थाना  मऊआईमा,भागीपुर में थाना सरायइनायत, हिन्दू महिला इंटर कालेज सिविल लाइंस थाना सिविल लाइन,  आर डी पब्लिक स्कूल थाना क्षेत्रांतर्गत नवाबगंज।
 
● जोन यमुनानगर- ग्राम चपरतला एवं बीट महिला चौपाल थाना ग्राम बारा, ब्लॉक से राम भवन चौराहा थाना शंकरगढ़,श्रृंगी ऋषि इंटर कॉलेज, घटवा, थाना करछना, क्षेत्रांतर्गत थाना लालापुर, राजकीय इंटर कॉलेज   सुरवादलापुर थाना मांडा, स्कूल बद्रीनाथ तिवारी इंटर कॉलेज, मेजा रोड थाना माण्डा, गोपाल विद्यालय कस्बा कोरांव, क्षेत्र में पूजा पंडालो व महिला चौपाल थाना करछना,   ।
 
● एंटी-रोमियो स्क्वॉड व महिला बीट/मिशन शक्ति केन्द्र पुलिस अधिकारियों/कर्मचारियों, द्वारा फुट पैट्रोलिंग तथा पीआरवी द्वारा पैट्रोलिंग ,कर नवरात्रि में  विभिन्न-मन्दिरों , धार्मिक स्थलो , मेलो एवं अन्य सार्वजनिक स्थलो, स्कूल कॉलेज ,भीड़-भाड़ वाले क्षेत्रो में चौराहो पर महिला पुलिस बल की विशेष तैनाती कर पूजा पण्डालो मे महिला चौपाल का आयोजन कर एण्टी रोमियो स्क्वॉड द्वारा सघन अभियान चलाते  हुए शोहदो के विरुद्ध मौके पर ही कठोर कार्यवाही हेतु तैनात किये गये पुलिस कर्मियो की काउंसिलिग करते हुए उन्हे जन सामान्य के साथ मर्यादित व्यवहार के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा हैं ।
 
● केन्द्र/राज्य सरकार की विभिन्न हेल्प लाइन नं0 वीमेन पावर लाइन 1090, आपातकालीन पुलिस सेवा 112, चाइल्ड लाइन 1098, मुख्य मंत्री हेल्पलाइन 1076, गर्भवती महिलाओं एवं नवजात शिशुओ के लिए एम्बुलेंस हेल्प लाइन 102, एम्बुलेंस सेवा 108, साइबर हेल्प लाइन 1930, तथा मिशन शक्ति केन्द्र का व्यापक प्रचार प्रसार करते हुए अधिक से अधिक महिलाओ एवं बालिकाओ को इस  सुविधा का लाभ प्राप्त कराने के लिए मिशन शक्ति केन्द्रो में थाना क्षेत्र की विभिन्न वर्गो की महिलाओ को आमंत्रित कर मिशन शक्ति केन्द्र के कार्यों , उद्देश्यो तथा इस केन्द्र द्दारा उपलब्ध करायी जाने वाली सेवाओ के संबध में प्रतिदिन जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन कर गुड-टच, बैड-टच, महिला सुरक्षा , सम्मान  तथा स्वावलम्बन हेतु व्यापक प्रचार प्रसार कर सार्वजनिक स्थल, संवेदनशील, हॉट स्पाट पर पुलिस की व्यापक फुट पैट्रोलिंग तथा पीआरवी द्वारा फुट पैट्रोलिंग करायी जा रही हैं । तथा  महिला अपराध रोकथाम हेतु विभिन्न कानूनो की व्यापक जानकारी देकर  जागरुक किया/कराया जा रहा है  । 
 
महिलाओ /बालिकाओं को केन्द्र/ प्रदेश सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं – मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, निराश्रित महिला पेंशन, यूपी राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन, प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना आदि के बारे में विस्तृत जानकारी देकर बालिकाओं /महिलाओं को जागरूक किया गया।
 
 

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें