मानस रामलीला में मुनि आगमन, ताड़का वध और अहिल्या उद्धार का मंचन
मानस रामलीला समिति की ओर से रामलीला मंच पर मुनि आगमन, ताड़का वध और अहिल्या उद्धार की लीलाओं का भावपूर्ण मंचन किया गया।
स्वतंत्र प्रभात
नैनी, प्रयागराज।
मानस रामलीला समिति की ओर से रामलीला मंच पर मुनि आगमन, ताड़का वध और अहिल्या उद्धार की लीलाओं का भावपूर्ण मंचन किया गया। कलाकारों ने भगवान श्रीराम और लक्ष्मण के बाल स्वरूप से लेकर राक्षसी ताड़का के वध तक की लीला का सजीव चित्रण कर दर्शकों को भक्तिरस से सराबोर कर दिया।रामलीला के दौरान महाराज दशरथ और महर्षि विश्वामित्र के बीच हुए संवाद का सुंदर मंचन किया गया।
इस अवसर पर मानस रामलीला समिति के मुख्य संरक्षक प्रदीप मेहरा शास्त्री, अध्यक्ष धीरेंद्र यादव ‘धीरू’, महामंत्री नयन कुमार कुशवाहा, संरक्षक शिवशंकर दीक्षित, राकेश श्रीवास्तव, सुभाष प्रधान, उपकोषाध्यक्ष राजकुमार कुशवाहा, मंत्री विनोद जैकब, रवि यादव, अर्पित तिवारी, राजेश थापा, मुकेश श्रीवास्तव ‘दीना भैया’, करन हांडा, पवन पांडेय, विजय कुशवाहा सहित समिति के अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
उक्त जानकारी मानस रामलीला समिति, नैनी के संरक्षक राकेश श्रीवास्तव ने दी।
#SwatantraPrabhat #HinduFestival #IndianCulture #PrayagrajNews #प्रयागराज #ReligiousEvent #धार्मिकआयोजन #नैनी #ManasRamleelaSamiti #Ramleela2026 #रामलीलामंचन #LordRam #Ramayan \#NainiRamleela #TadkaVadh #AhilyaUddhar #MuniAagman #LordLakshman #Vishwamitra #DashrathMaharaj #मानसरामलीला #ताड़कावध #अहिल्याउद्धार #मुनिआगमन #भगवानश्रीराम


Comments