खड़ाईच में पशु आरोग्य मेला, 265 पशुओं का निःशुल्क उपचार
बैतालपुर विकासखंड के ग्राम पंचायत खड़ाईच में पंडित दीनदयाल उपाध्याय पशु आरोग्य मेले का आयोजन किया गया। मेले में 265 पशुओं का स्वास्थ्य परीक्षण कर निःशुल्क उपचार एवं दवाओं का वितरण किया गया।
देवरिया। बैतालपुर विकासखंड के ग्राम पंचायत खड़ाईच में पंडित दीनदयाल उपाध्याय पशु आरोग्य मेले का आयोजन किया गया। मेले में 265 पशुओं का स्वास्थ्य परीक्षण कर निःशुल्क उपचार एवं दवाओं का वितरण किया गया।
मेले का उद्घाटन महुआडीह भाजपा मंडल अध्यक्ष विजय कुमार पाण्डेय ने गौ-पूजन और फीता काटकर किया। उन्होंने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए कहा कि ऐसे आयोजनों से पशुपालकों को एक ही स्थान पर उपचार, दवाएं और सरकारी योजनाओं की जानकारी मिलती है।
पशुधन प्रसार अधिकारी निशाकान्त तिवारी ने पशुपालकों का पंजीकरण कर मुख्यमंत्री प्रगतिशील पशुपालक प्रोत्साहन योजना, स्वदेशी गौ-संवर्धन योजना, नंदिनी कृषक समृद्धि योजना, बकरी पालन और पशुधन बीमा योजना की जानकारी दी।
पशु चिकित्साधिकारी डॉ. दिग्विजय यादव ने पशुओं का परीक्षण कर मौसमी बीमारियों, बांझपन और कृमि रोग से बचाव के उपाय बताए। मेले का नेतृत्व डॉ. दिग्विजय यादव और निशाकान्त तिवारी ने किया। आयोजन में सुभाष चन्द्र, महेन्द्र यादव, राजकुमार यादव, पंकज मणि, रजनीश यादव, चेतन मणि और दुष्यंत तिवारी ने सहयोग किया।
#RuralDevelopment #SwatantraPrabhat #UttarPradeshNews #LatestNews #AnimalHusbandry #GovernmentSchemes #FarmersWelfare #DairyFarming #AnimalWelfare #AnimalHealthCamp #LivestockInsurance #GoatFarmingScheme \#DeoriaNews #KharaichNews #PashuArogyaMela #AnimalHealthcare #LivestockDevelopment #FreeVeterinaryTreatment #VeterinaryHealthCheckup #265AnimalsTreated #Baitalpur #VijayKumarPandey #DrDigvijayYadav #NishakantTiwari #DesiCowPromotion


Comments