ट्रैक्टरों व ई-रिक्शा की बैटरियाँ निकाल ले गए चोर 

चोरी की घटना से इलाके में रहने वाले लोगों में दहशत देखी जा रही है।

हर्षिता यादव  Picture
Published On

कोंच(जालौन)- ब्लॉक कार्यालय के पीछे स्थित कॉलोनी में बीती रात दो ट्रैक्टरों समेत ई-रिक्शा की दो बैटरी चोरी हो जाने की घटना से इलाके में दहशत फैल गई। पुलिस घटना की जांच में जुटी है। जानकारी के अनुसार, मोहल्ला जवाहर नगर निवासी जावेद मंसूरी अपने दो ट्रेक्टर कस्बे में नदीगांव रोड पर स्थित ब्लॉक कार्यालय के पीछे बनी कॉलोनी में ट्रेक्टर चालक के घर के बाहर खड़े करता है।

ट्रैक्टरों व ई-रिक्शा की बैटरियाँ निकाल ले गए चोर 

पास में ही रहने वाला राजू राठौर भी अपने घर के बाहर दरवाजे पर अपना ई रिक्शा खड़ा करता है। सोमवार/मंगलवार की रात बाहर खड़े उक्त दोनों ट्रैक्टरों समेत ई-रिक्शा की दो बैटरी अज्ञात चोर निकालकर साथ ले गए, इतना ही नहीं चोरों ने राजू राठौर के घर के बाहर की कुंडी भी  लगा दी थी। सुबह जब पीड़ित वाहन स्वामी मौके पर पहुंचे तो देखा कि वाहनों में से बैटरी नदारद है।

घबराए परेशान पीड़ितों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मंडी चौकी इंचार्ज राकेश कुमार मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली। फिलहाल पुलिस आसपास के सीसीटीवी कैमरों के फुटेज के सहारे चोरों की पहचान करने में जुटी है। चोरी की घटना से इलाके में रहने वाले लोगों में दहशत देखी जा रही है।

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें