फीचर्ड

बरही के पांच केंद्रों पर होगी झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्ष

एक नवंबर को दो पालियों में होगी परीक्षा, कदाचार मुक्त संचालन के लिए प्रशासन ने की तैयारी

Abhinav Shukla Picture
Published On

बरही, हजारीबाग, झारखंड:- 
 
झारखंड अधिविद्य परिषद, रांची की ओर से आयोजित झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा (जेटेट)-2026 आगामी एक नवंबर, रविवार को बरही प्रखंड के पांच परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। परीक्षा दो पालियों में संपन्न होगी। परीक्षा के सफल, निष्पक्ष एवं कदाचार मुक्त संचालन को लेकर प्रशासनिक स्तर पर आवश्यक तैयारियां की जा रही हैं। साथ ही परीक्षा केंद्रों पर विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए भी इंतजाम किए जा रहे हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार, बरही प्रखंड में परीक्षा के आयोजन के लिए पांच विद्यालयों एवं महाविद्यालयों को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। इनमें प्लस टू हाई स्कूल बरही, डीएवी पब्लिक स्कूल बरही, प्रोजेक्ट गर्ल्स हाई स्कूल बरही, राम नारायण यादव मेमोरियल कॉलेज बरही तथा बरही इंटर कॉलेज बरही शामिल हैं। इन सभी केंद्रों पर निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल होंगे। जेटेट-2026 की पहली पाली में लेवल-2 यानी उच्च प्राथमिक स्तर (कक्षा छह से आठ) की परीक्षा सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12 बजे तक आयोजित की जाएगी। वहीं, दूसरी पाली में लेवल-1 यानी प्राथमिक स्तर (कक्षा एक से पांच) की परीक्षा दोपहर दो बजे से शाम 4:30 बजे तक ली जाएगी। अभ्यर्थियों को निर्धारित समय के अनुसार परीक्षा केंद्रों पर पहुंचने और परीक्षा संबंधी दिशा-निर्देशों का पालन करने की सलाह दी गई है।
 
56 शिक्षकों की लगाई गई ड्यूटी :
 
परीक्षा के सुचारू संचालन के लिए बरही प्रखंड के विभिन्न सरकारी विद्यालयों से करीब 56 शिक्षकों की ड्यूटी लगाई गई है। जानकारी के अनुसार, परीक्षा में प्रत्येक 12 अभ्यर्थियों पर एक शिक्षक की तैनाती की व्यवस्था की गई है। इससे परीक्षा केंद्रों पर निगरानी रखने, अभ्यर्थियों को आवश्यक सहयोग देने तथा परीक्षा प्रक्रिया को व्यवस्थित बनाए रखने में मदद मिलेगी।
 
कदाचार रोकने के लिए दंडाधिकारी नियुक्त : 
 
परीक्षा में किसी भी प्रकार की अनियमितता एवं कदाचार को रोकने के लिए झारखंड परीक्षा संचालन अधिनियम, 2001 के प्रावधानों के आलोक में आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं। परीक्षा केंद्रों पर विधि-व्यवस्था बनाए रखने और परीक्षा को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए दंडाधिकारियों की नियुक्ति की गई है। प्रशासन का उद्देश्य सभी परीक्षा केंद्रों पर निष्पक्षता, अनुशासन और पारदर्शिता सुनिश्चित करते हुए परीक्षा का सफल संचालन कराना है।
 

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें

नवीनतम समाचार