फीचर्ड
राजनीति
भारत
बार एसोसिएशन सितारगंज के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने ली गोपनीयता की शपथ
सिविल जज नंदिता काला ने दिलाई शपथ, शक्ति प्रताप सिंह बने अध्यक्ष, प्रकाश पांडे सचिव
सितारगंज। बार एसोसिएशन सितारगंज, जनपद ऊधम सिंह नगर के वर्ष 2026-27 के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह बुधवार को संपन्न हुआ। समारोह में सिविल जज जूनियर डिवीजन श्रीमती नंदिता काला ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।
शपथ ग्रहण समारोह में बड़ी संख्या में अधिवक्ता उपस्थित रहे। इस अवसर पर अधिवक्ताओं ने नवनिर्वाचित कार्यकारिणी को शुभकामनाएं देते हुए बार एसोसिएशन के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
शपथ लेने वालों में अध्यक्ष पद पर एडवोकेट शक्ति प्रताप सिंह, वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर एडवोकेट जावेद अख्तर, उपाध्यक्ष पद पर एडवोकेट सुचित्रा देवी, सचिव पद पर एडवोकेट प्रकाश पांडे तथा कोषाध्यक्ष पद पर एडवोकेट रमेश कांत प्रभाकर शामिल रहे। इसके अलावा वरिष्ठ सदस्य पद पर एडवोकेट टीना एवं एडवोकेट मोबीन अली तथा कनिष्ठ सदस्य पद पर एडवोकेट रेचल एवं एडवोकेट राजा सरकार ने शपथ ग्रहण की। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य चुनाव अधिकारी एडवोकेट हरीश दुबे ने किया, इसके बाद सचिव एडवोकेट प्रकाश पांडे ने कार्यक्रम का संचालन किया। समारोह में मुख्य चुनाव अधिकारी एडवोकेट हरीश दुबे, सहायक चुनाव अधिकारी एडवोकेट प्रकाश ढाली, बार काउंसिल ऑफ उत्तराखंड के सदस्य एडवोकेट राजन मेहरा, अधिवक्ता एसोसिएशन के अध्यक्ष एस.के. त्रिपाठी एवं सचिव महेंद्र चौधरी उपस्थित रहे।इसके अतिरिक्त खटीमा बार एसोसिएशन के अध्यक्ष सूरज राणा, सचिव भरत पांडे, उमेश पांडे, भगवंत सिंह, अमित रस्तोगी, रवि सक्सेना, एन यू मलिक, एल एम कांडपाल, रमेश गुप्ता, हनीफ अहमद, मनोरमा गुप्ता, रजवंत कौर, एस.के. सिंह, फरमान, राहुल भारद्वाज, आमिर मलिक, फैसल मलिक, रवि सागर तथा पूजा सहित बड़ी संख्या में अधिवक्ता मौजूद रहे।
#SwatantraPrabhat #BarAssociation #UttarakhandNews #SitarganjNews #उत्तराखंडसमाचार \#सितारगंज #ऊधमसिंहनगर #बारएसोसिएशनसितारगंज #शपथग्रहणसमारोह #अधिवक्तासमाचार #शक्तिप्रतापसिंह #जावेदअख्तर #सुचित्रादेवी #प्रकाशपांडे #रमेशकांतप्रभाकर #नंदिताकाला #सिविलजज #नवनिर्वाचितकार्यकारिणी #बारएसोसिएशनचुनाव #अधिवक्तासमुदाय #न्यायिकसमाचार #खटीमाबारएसोसिएशन #बारकाउंसिलऑफउत्तराखंड #कानूनीसमाचार #OathCeremony


Comments