हिंदी प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने दिखाया उत्साह

रायबरेली हिंदी दिवस पखवाड़े के अंतर्गत गणेश विद्यालय इंटर कॉलेज, ऐहार में हिंदी प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

Abhinav Shukla Picture
Published On

प्रतिभागियों को मिले प्रमाणपत्र

लालगंज।

रायबरेली हिंदी दिवस पखवाड़े के अंतर्गत गणेश विद्यालय इंटर कॉलेज, ऐहार में हिंदी प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रधानाचार्य अवनींद्र पांडेय के दिशा-निर्देश में आयोजित इस प्रतियोगिता में कक्षा नौ से 12 तक के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया और हिंदी भाषा, साहित्य एवं व्याकरण से संबंधित अपने ज्ञान का प्रदर्शन किया।

प्रतियोगिता के उपरांत विद्यालय के प्रबंधक कार्तिकेय शंकर बाजपेई ने प्रतिभागियों को प्रमाणपत्र प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया। उन्होंने हिंदी भाषा के महत्व, उसकी समृद्ध साहित्यिक परंपरा तथा दैनिक जीवन में उसके व्यावहारिक उपयोग पर प्रकाश डालते हुए विद्यार्थियों को हिंदी के अध्ययन के लिए प्रेरित किया।

प्रधानाचार्य अवनींद्र पांडेय ने कहा कि इस प्रकार की शैक्षिक गतिविधियों से विद्यार्थियों में हिंदी भाषा के प्रति रुचि बढ़ती है। साथ ही उनके ज्ञान, अभिव्यक्ति कौशल और भाषाई समझ का विकास होता है। प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यार्थियों में हिंदी के प्रति सम्मान एवं प्रेम की भावना विकसित करना तथा उन्हें भाषा के अध्ययन के लिए प्रोत्साहित करना रहा।

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें