राजनीति
सिद्धार्थनगर : शिक्षक निर्वाचन में सिद्धार्थनगर में 76.86 प्रतिशत मतदान, डीएम-एसपी ने व्यवस्था परखी
गोरखपुर-फैजाबाद खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के निर्वाचन-2026 के तहत शुक्रवार को सिद्धार्थनगर जिले में मतदान शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ।
स्वतंत्र प्रभात संवाददाता
सिद्धार्थनगर।
गोरखपुर-फैजाबाद खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के निर्वाचन-2026 के तहत शुक्रवार को सिद्धार्थनगर जिले में मतदान शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। जनपद के नौगढ़, बर्डपुर , बांसी, खेसरहा, शोहरतगढ़, बढ़नी, इटवा, डुमरियागंज कुल 8 मतदान केंद्रों पर 2787 शिक्षक मतदाताओं को अपने मताधिकार का प्रयोग करना था। सुबह आठ बजे से शुरू हुआ मतदान शाम चार बजे समाप्त हुआ जिसमें कुल 2142 मत पड़े। निर्वाचन के दौरान जनपद में कुल 76.86 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया।
मतदान प्रक्रिया के दौरान जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जी0एन0 एवं पुलिस अधीक्षक डॉ0 अभिषेक महाजन द्वारा तहसील सदर व बांसी मतदान केन्द्र का निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जी0एन0 द्वारा बैरिकेडिंग, सीसीटीवी कैमरों की क्रियाशीलता तथा प्रवेश व निकास द्वारों की सुरक्षा व्यवस्था का गहनता से अवलोकन किया गया तथा ड्यूटी में लगे पुलिस बल को आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये। एमएलसी चुनाव के दृष्टिगत जनपद के समस्त क्षेत्राधिकारी व समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्ष द्वारा भ्रमणशील रहकर अपने -अपने क्षेत्र में होने वाले मतदान केन्द्रो पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच निष्पक्ष व शान्तिपूर्णढ़ंग से चुनाव कराया गया। सिद्धार्थनगर प्रशासन स्वतंत्र, निष्पक्ष और भयमुक्त वातावरण में मतदान संपन्न कराने के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध रहा।
siddharthnagar news SP Abhishek Mahajan सीसीटीवी निगरानी जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन Polling Booth Security #Siddharthnagar #SwatantraPrabhat शिक्षक एमएलसी चुनाव UP MLC Election 2026 गोरखपुर फैजाबाद शिक्षक चुनाव निष्पक्ष मतदान चुनाव सुरक्षा व्यवस्था सिद्धार्थनगर शिक्षक निर्वाचन सिद्धार्थनगर मतदान 2026 76.86 प्रतिशत मतदान 2142 मतदाताओं ने किया मतदान पुलिस अधीक्षक अभिषेक महाजन नौगढ़ मतदान केंद्र बांसी मतदान केंद्र शोहरतगढ़ चुनाव डुमरियागंज मतदान Teachers Constituency Election 76.86 Percent Voting DM Shivasharanappa GN Peaceful Voting


Comments