एमएलसी चुनाव में स्नातक मतदाताओं को मतदान के लिए मिलेगा अवकाश, वेतन में नहीं होगी कोई कटौती

एमएलसी चुनाव में स्नातक मतदाताओं की सहभागिता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से रिटर्निंग अधिकारी/मंडलायुक्त एस. राजलिंगम ने संबंधित अधिकारियों एवं संस्थानों को निर्देशित किया है

Abhinav Shukla Picture
Published On

वाराणसी। एमएलसी चुनाव में स्नातक मतदाताओं की सहभागिता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से रिटर्निंग अधिकारी/मंडलायुक्त एस. राजलिंगम ने संबंधित अधिकारियों एवं संस्थानों को निर्देशित किया है कि 23 अक्टूबर, दिन-शुक्रवार को मतदान के दिन पात्र स्नातक मतदाताओं को मतदान करने के लिए अवकाश प्रदान किया जाए।
 
     मंडलायुक्त ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि मतदान के लिए अवकाश लेने वाले किसी भी पात्र मतदाता के वेतन में कोई कटौती नहीं की जाएगी। सभी संबंधित संस्थानों एवं प्रतिष्ठानों को निर्देशों का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित करने को कहा गया है, ताकि कोई भी मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करने से वंचित न रहे। उन्होंने लोकतंत्र की मजबूती के लिए सभी पात्र मतदाताओं से अपील की है कि वे मतदान के दिन अपने मताधिकार का प्रयोग अवश्य करें।

About The Author

Post Comments

Comments