कपिलवस्तु विधानसभा क्षेत्र की 5 सड़कों के लिए 1.21 करोड़ रुपए स्वीकृत

जिले के कपिलवस्तु विधानसभा क्षेत्र की पांच प्रमुख सड़कों पर सुरक्षा व्यवस्था बेहतर बनाने के लिए 1.21 करोड़ रुपए मंजूर किए गए हैं।

Abhinav Shukla Picture
Published On

स्वतंत्र प्रभात संवाददाता
 
सिद्धार्थनगर ।
 
जिले के कपिलवस्तु विधानसभा क्षेत्र की पांच प्रमुख सड़कों पर सुरक्षा व्यवस्था बेहतर बनाने के लिए 1.21 करोड़ रुपए मंजूर किए गए हैं। लोक निर्माण विभाग यह काम जीरो फैटेलिटी डिस्ट्रिक्ट योजना के तहत कराएगा। इसका उद्देश्य सड़क दुर्घटनाओं को कम कर यातायात को सुरक्षित बनाना है।
 
 
कपिलवस्तु विधायक श्यामधनी राही ने बताया कि तेतरी-सोहास-लोटन, उसका - बृजमनगंज, पकड़ी-उदयपुर, जगमोहिनी से सनई और फरेंदा-कोल्हुई-बृजमनगंज-लोटन-मोहाना राज्य मार्ग को इस योजना में शामिल किया गया है। इन सभी सड़कों पर सुरक्षा से जुड़े काम होंगे।
 
 
 विधायक ने कहा कि क्षेत्र में यातायात को सुरक्षित बनाना प्राथमिकता है। इन कामों से सड़क दुर्घटनाओं की आशंका कम होगी और रोज आने-जाने वाले लोगों को फायदा मिलेगा।
श्यामधनी राही ने पांच मार्गों पर सुरक्षा कामों के लिए धनराशि मंजूर करने पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आभार जताया।

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें