गोंडा में नजूल भूमि पर बनेंगे ऑफिसर आवास, ओपन जिम की भी योजना

मंडलायुक्त दुर्गा शक्ति नागपाल और डीएम प्रियंका निरंजन ने किया स्थलीय निरीक्षण, भूमि के सुनियोजित विकास पर दिया जोर

Abhinav Shukla Picture
Published On

स्वतंत्र प्रभात संवाददाता 

गोंडा।

जनपद में नजूल भूमि के बेहतर उपयोग और आधारभूत सुविधाओं के विकास को लेकर मंडलायुक्त देवीपाटन मंडल दुर्गा शक्ति नागपाल एवं जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन ने स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान भूमि की वर्तमान स्थिति, उपयोगिता और प्रस्तावित विकास कार्यों की संभावनाओं का जायजा लिया गया।

उल्लेखनीय है कि उक्त भूमि पर करीब 30 वर्षों से ज्योति विद्या मंदिर का संचालन हो रहा था। मामला सर्वोच्च न्यायालय में विचाराधीन था। संबंधित वादी द्वारा वाद वापस लिए जाने के बाद विधिक प्रक्रिया के तहत भूमि को कब्जा मुक्त कराया गया।

सिद्धार्थनगर : उसका बाजार के महुआ में पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट,पटाखा संचालक को पुलिस ले गई थाने, फैक्ट्री सील  Read More सिद्धार्थनगर : उसका बाजार के महुआ में पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट,पटाखा संचालक को पुलिस ले गई थाने, फैक्ट्री सील 

अब इस भूमि पर ऑफिसर आवा245208सों के निर्माण के साथ ओपन जिम विकसित करने की योजना है। इससे आवासीय सुविधाओं के विस्तार के साथ नागरिकों को व्यायाम और फिटनेस की सुविधा उपलब्ध कराने की दिशा में पहल की जाएगी।

रेबीज की आशंका वाली गाय के दूध से बना चरणामृत बंटने से हड़कंप, 50 लोगों को लगा एंटी-रेबीज टीका Read More रेबीज की आशंका वाली गाय के दूध से बना चरणामृत बंटने से हड़कंप, 50 लोगों को लगा एंटी-रेबीज टीका

मंडलायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को भूमि के नियोजित उपयोग और प्रस्तावित विकास कार्यों के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान अपर आयुक्त (प्रशासन) राजेश कुमार यादव, एसडीएम सदर जितेंद्र कुमार गौतम, नगर मजिस्ट्रेट सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

सड़क हादसे में आदर्श सोनी की दर्दनाक मौत, 23 नवंबर को होनी थी शादी Read More सड़क हादसे में आदर्श सोनी की दर्दनाक मौत, 23 नवंबर को होनी थी शादी

 
 

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें